बक्सर : भाई संग पत्नी को देख किया वार, फिर आत्महत्या का प्रयास

Updated at : 23 Aug 2018 7:53 AM (IST)
विज्ञापन
बक्सर : भाई संग पत्नी को देख किया वार, फिर आत्महत्या का प्रयास

बक्सर/राजपुर : पत्नी को भाई के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख युवक ने पहले तो धार हथियार से दोनों के गले पर वार किया और फिर स्वयं फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया. शोर-शराबे के बीच मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने तीनों को आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया. तीनों की हालत में सुधार है. घटना […]

विज्ञापन
बक्सर/राजपुर : पत्नी को भाई के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख युवक ने पहले तो धार हथियार से दोनों के गले पर वार किया और फिर स्वयं फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया. शोर-शराबे के बीच मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने तीनों को आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया. तीनों की हालत में सुधार है.
घटना जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के सिकरौल गांव में बुधवार की दोपहर घटी. घटना की जानकारी के बाद थाना पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गयी है. बताया जाता है कि सिकरौल गांव निवासी एक व्यक्ति ने बुधवार की दोपहर पत्नी व भाई को घर के एक कमरे में आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया.
इसके बाद वह आग बबूला हो गया और पत्नी व भाई के गले पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. इसके बाद स्वयं घर के एक कमरे में फांसी से लटक गया. अचानक चिल्लाने की आवाज को सुनकर आसपास के लोग उसके घर की ओर भागे.
जहां पड़ोसियों ने पत्नी व उसके भाई को घर के फर्श पर लहूलुहान स्थिति में गिरा पाया. जबकि पति घर के कमरे में फांसी के फंदे से लटक रहा था. पड़ोसियों ने तत्काल उसे फांसी के फंदे से उतार कर उसके भाई व उसकी पत्नी के साथ सदर अस्पताल पहुंचाया. एसपी राकेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गये हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन