पेट्रोल पंप संचालक को मारी गोली, एक गिरफ्तार

Updated at : 17 Aug 2018 5:51 AM (IST)
विज्ञापन
पेट्रोल पंप संचालक को मारी गोली, एक गिरफ्तार

बक्सर/ब्रह्मपुर : ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर बाजार में बुधवार की शाम अपराधियों ने पेट्रोल पंप संचालक को गोली मार दी, जिसमें वह जख्मी हो गया. वहीं स्थानीय लोगों की मदद से एक अपराधी को पकड़कर जमकर धुनाई कर दी गयी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर अपराधी को अपने कब्जे में […]

विज्ञापन

बक्सर/ब्रह्मपुर : ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर बाजार में बुधवार की शाम अपराधियों ने पेट्रोल पंप संचालक को गोली मार दी, जिसमें वह जख्मी हो गया. वहीं स्थानीय लोगों की मदद से एक अपराधी को पकड़कर जमकर धुनाई कर दी गयी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर अपराधी को अपने कब्जे में ले लिया.

साथ ही जख्मी को इलाज के लिए रघुनाथपुर पीएचसी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए आरा रेफर कर दिया. जख्मी युवक पेट्रोल पंप संचालक अजय उपाध्याय का भतीजा गौरव उपाध्याय बताया जाता है. वहीं गिरफ्तार अपराधी भोजपुर जिले के तियर गांव का रहनेवाला नमी पासवान बताया जाता है.

अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, एक मरा
हादसे में नवविवाहिता की मौत, देवर और जीजा जख्मी
पीरो थाना क्षेत्र के आरा- सासाराम स्टेट हाइवे पर गटरिया पुल के समीप हुई घटना
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन