आत्महत्या के लिए श्रमजीवी एक्सप्रेस के आगे कूदा युवक
Updated at : 08 Jul 2018 2:06 AM (IST)
विज्ञापन

सड़क हादसे में सेवानिवृत्त दारोगा की मौत, मातम बक्सर से बाइक चलाकर अपने गांव पजरांव जा रहे थे मो. गुलहसन बक्सर/राजपुर : भीषण सड़क हादसे में अवकाश प्राप्त दारोगा की मौत हो गयी. घटना शनिवार को राजपुर थाना क्षेत्र के निकृष गांव के समीप घटी. घटना के संबंध में बताया जाता है कि कैमूर जिले […]
विज्ञापन
सड़क हादसे में सेवानिवृत्त दारोगा की मौत, मातम
बक्सर से बाइक चलाकर अपने गांव पजरांव जा रहे थे मो. गुलहसन
बक्सर/राजपुर : भीषण सड़क हादसे में अवकाश प्राप्त दारोगा की मौत हो गयी. घटना शनिवार को राजपुर थाना क्षेत्र के निकृष गांव के समीप घटी. घटना के संबंध में बताया जाता है कि कैमूर जिले के पजरांव गांव निवासी दारोगा मो. गुलहसन आरा से ट्रेन पकड़ कर बक्सर पहुंचे, जहां से वे बाइक को स्वयं ड्राइव करते हुए अपने गांव पजरांव जा रहे थे. जैसी ही उनकी बाइक उक्त स्थान पर पहुंची कि एक पिकअप वैन से उनकी सीधी भिड़ंत हो गयी.
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें इलाज के लिए पास के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना को अंजाम देने के बाद पिकअप वैन का चालक गाड़ी को मौके से ले भागने में कामयाब रहा. घटना की सूचना के बाद संबंधित थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर घटना की पूरी जानकारी स्थानीय लोगों से ली. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया है.
पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी. घटना की सूचना मिलते ही परिजन भारी संख्या में सदर अस्पताल पहुंच गये. मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था. परिजनों ने बताया कि किसी काम को लेकर वह गांव जा रहे थे. पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात वाहन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. राजपुर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा कर उनके परिजनों को सौंप दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




