27 को लगेगा सदी का सबसे बड़ा चंद्र ग्रहण, 13 को आंशिक सूर्य ग्रहण
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Jul 2018 5:02 AM
बक्सर : सदी का सबसे लंबा चंद्रग्रहण लगनेवाला है. इस चंद्र ग्रहण का संयोग 104 साल बाद बन रहा है. वहीं इसी माह में 13 जुलाई को सूर्य ग्रहण भी लगेगा. हालांकि यह सूर्य ग्रहण आंशिक सूर्यग्रहण होगा जो दिखाई नहीं देगा लेकिन जो चंद्रग्रहण लग रहा है वह सदियों बाद चार घंटे तक दिखाई […]
बक्सर : सदी का सबसे लंबा चंद्रग्रहण लगनेवाला है. इस चंद्र ग्रहण का संयोग 104 साल बाद बन रहा है. वहीं इसी माह में 13 जुलाई को सूर्य ग्रहण भी लगेगा. हालांकि यह सूर्य ग्रहण आंशिक सूर्यग्रहण होगा जो दिखाई नहीं देगा लेकिन जो चंद्रग्रहण लग रहा है वह सदियों बाद चार घंटे तक दिखाई देनेवाला लग रहा है. यह चंद्रग्रहण 27 जुलाई की मध्य रात्रि 11 बजकर 55 मिनट से शुरू होकर 28 जुलाई की सुबह तीन बजकर 39 मिनट पर मोक्ष काल यानी समाप्त होगा. यह चंद्रग्रहण श्रवण नक्षत्र व मकर राशि में होगा. इस नक्षत्र में जन्म लेनेवाले जातक एवं राशि वालों को दर्शन वर्जित है. ग्रहण में किया गया पुण्य कार्य एक लाख गुना फलदायी होता है. ग्रहण के दौरान गंगा जल से स्नान करना एवं दान करने का बहुत बड़ा महत्व शास्त्रों में वर्णित है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










