स्पेशल ट्रेन बाइक से टकरायी, बड़ा हादसा टला

Updated at : 14 Sep 2017 3:50 AM (IST)
विज्ञापन
स्पेशल ट्रेन बाइक से टकरायी, बड़ा हादसा टला

बक्सर : बक्सर में एक बड़ा हादसा टल गया. स्पेशल ट्रेन रेलवे गुमटी पर बाइक से टकरा गयी. इस हादसे में दो लोग जख्मी हो गये. हादसे के बाद काफी देर तक अफरातफरी मची रही. हादसे के वक्त गेट बंद होने के बावजूद बाइक सवार युवक ट्रैक को पार कर रहा था. इसी दौरान अकालतख्त […]

विज्ञापन

बक्सर : बक्सर में एक बड़ा हादसा टल गया. स्पेशल ट्रेन रेलवे गुमटी पर बाइक से टकरा गयी. इस हादसे में दो लोग जख्मी हो गये. हादसे के बाद काफी देर तक अफरातफरी मची रही. हादसे के वक्त गेट बंद होने के बावजूद बाइक सवार युवक ट्रैक को पार कर रहा था. इसी दौरान अकालतख्त एक्सप्रेस के इंजन से बाइक टकरा गयी. मिली जानकारी के अनुसार, डाउन में नयी दिल्ली से भागलपुर स्पेशल ट्रेन आ रही थी. ट्रेन के आने की सूचना मिलने के बाद पांडेयपट्टी पश्चिमी गुमटी को गेटमैन ने बंद कर दिया. इसके बावजूद बाइक पर सवार दो युवक ट्रैक पार करने लगे. इस दौरान ट्रैक में बाइक फंस गयी, जिसे निकालने का प्रयास किया गया.

सफल नहीं होने पर युवकों ने बाइक को ट्रैक के बीचोबीच ही छोड़कर फरार हो गये. तेज गति से आ रही स्पेशल ट्रेन की टक्कर से बाइक के परखच्चे उड़ गये. टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बाइक काफी दूरी पर जाकर गिरी. इस दौरान बाइक के कुछ पार्ट्स से यात्री जख्मी हो गये. हालांकि इस घटना में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ है. गेटमैन ने इसकी सूचना तुरंत वरीय अधिकारियों को दी. इसके बाद आरपीएफ एवं जीआरपी घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन