पुलिस पर हमला मामले में चार सौ लोगों पर प्राथमिकी

बक्सर : सोमवार को सिमरी में सड़क हादसे में छात्र की हुई मौत पर आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर पथराव किया था. इस मामले में मंगलवार को पुलिस ने जानलेवा हमला और सरकारी काम में बांधा डालने के मामले में नौ नामजद सहित चार सौ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है. आरोपितों की गिरफ्तारी के […]
बक्सर : सोमवार को सिमरी में सड़क हादसे में छात्र की हुई मौत पर आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर पथराव किया था. इस मामले में मंगलवार को पुलिस ने जानलेवा हमला और सरकारी काम में बांधा डालने के मामले में नौ नामजद सहित चार सौ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है. आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है.
वहीं, कुछ लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है. सड़क दुर्घटना के बाद विधि व्यवस्था बिगाड़ने के नाम पर कई लोगों को चिह्नित भी किया गया है, जिनकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगी हुई है. विदित हो कि सोमवार की शाम सिमरी थाना क्षेत्र के सहियार गांव के पास बस से कुचल कर एक छात्र की मौत हो गयी थी. मौत के बाद गुस्साएं ग्रामीणों ने जमकर बवाल किया था.
जिससे चार घंटे इलाके में अफरा-तफरी मची रही. थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि पुलिस पर जानलेवा हमला और सरकारी कार्य में बांधा डालने को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. साथ ही पुलिस वीडियो फुटेज से भी लोगों को चिह्नित कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




