लूट के मोबाइल के साथ एक गिरफ्तार

नावानगर : नावानगर पुलिस ने लूट के मोबाइल के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक रोहतास जिले के विक्रमगंज थाना के तेन्दुनी गांव का रहनेवाला बंटी कुमार बताया जाता है. गिरफ्तार युवक के पास से लूट का मोबाइल बरामद किया गया है. वहीं, पुलिस अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर […]
नावानगर : नावानगर पुलिस ने लूट के मोबाइल के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक रोहतास जिले के विक्रमगंज थाना के तेन्दुनी गांव का रहनेवाला बंटी कुमार बताया जाता है. गिरफ्तार युवक के पास से लूट का मोबाइल बरामद किया गया है. वहीं, पुलिस अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि मणियां के रहनेवाले मनोज सिंह की बाइक और मोबाइल परमानपुर के समीप लूट ली गयी थी,
जिसके बाद मोबाइल को सर्विलांस पर रखा गया था. इसी बीच मोबाइल का लोकेशन विक्रमगंज दिखाया. पुलिस ने तेन्दुनी गांव में छापेमारी कर बंटी कुमार को गिरफ्तार किया. उन्होंने बताया कि इस कांड में कई लोग शामिल हैं. बंटी ने अपने साथियों का नाम बताया है. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. साथ ही बाइक कहा है, इसके लिए भी छापेमारी की जा रही है. बहुत जल्द ही सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. बता दें कि 12 जून को मणियां गांव के रहनेवाले मनोज सिंह अपनी बाइक से मलियाबाग से अपने गांव लौट रहे थे. इसी बीच परमानपुर गांव के समीप अपराधियों ने हथियार के बल पर मनोज सिंह की बाइक और मोबाइल लूट लिया था.
मनोज सिंह के बयान पर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपराधी बंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




