एटीएम कार्ड बदलकर खाते से निकाले 20 हजार रुपये
Updated at : 11 Sep 2017 9:40 AM (IST)
विज्ञापन

डुमरांव : भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक से एक युवक ने एटीएम कार्ड बदल कर उसके खाते से 20 हजार रुपये की निकासी कर फरार हो गया. इस मामले में पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ डुमरांव थाना में मामला दर्ज कराया है. पुलिस मामले को दर्ज कर सीसीटीवी फूटेज खंगालने में जुट गयी है. अभी […]
विज्ञापन
डुमरांव : भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक से एक युवक ने एटीएम कार्ड बदल कर उसके खाते से 20 हजार रुपये की निकासी कर फरार हो गया. इस मामले में पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ डुमरांव थाना में मामला दर्ज कराया है.
पुलिस मामले को दर्ज कर सीसीटीवी फूटेज खंगालने में जुट गयी है. अभी तक युवक की पहचान नहीं हो पायी है. बताया जाता है कि कोरानसराय थाना क्षेत्र के कोपवां गांव निवासी ललन सिंह यादव एटीएम से पैसा निकालने के लिए बस स्टैंड स्थित एचडीएफसी एटीएम शाखा में पहुंचा और पूर्व से खड़े एक अज्ञात युवक से एटीएम कार्ड देकर पांच हजार की राशि निकाल देने की बात कही.
युवक ने एटीएम धारक को पांच हजार की राशि निकाल कर दी और अपना एटीएम कार्ड उसे थमा कर भेज दिया. कार्डधारक के जाने के बाद युवक ने 20 हजार की राशि निकाल चंपत हो गया. रुपये निकासी का मैसेज मोबाइल पर आते ही परिजनों में हड़कंप मच गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




