टुड़ीगंज, बक्सर और डुमरांव में हुआ हादसा

Updated at : 05 Sep 2017 4:24 AM (IST)
विज्ञापन
टुड़ीगंज, बक्सर और डुमरांव में हुआ हादसा

बक्सर/डुमरांव : दानापुर रेलमंडल में बक्सर स्टेशन के समीप ट्रेन से कटकर महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गयी. हादसे के बाद काफी देर तक अफरातफरी का माहौल कायम रहा. पहली घटना टुड़ीगंज स्टेशन के समीप हुई, जहां कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के कठार गांव निवासी रामेश्वरनाथ तिवारी के पुत्र सोनू तिवारी की मौत हो […]

विज्ञापन

बक्सर/डुमरांव : दानापुर रेलमंडल में बक्सर स्टेशन के समीप ट्रेन से कटकर महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गयी. हादसे के बाद काफी देर तक अफरातफरी का माहौल कायम रहा. पहली घटना टुड़ीगंज स्टेशन के समीप हुई, जहां कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के कठार गांव निवासी रामेश्वरनाथ तिवारी के पुत्र सोनू तिवारी की मौत हो गयी. जबकि दूसरी घटना डुमरांव में हुई, जहां ट्रेन से गिरकर एक महिला की मौत हो गयी. वहीं, तीसरा हादसा बक्सर स्टेशन के लख नंबर 11 पर हुआ,

जहां ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गयी. तीनों शवों को पुलिस कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया, जहां मेडिकल बोर्ड गठित कर पोस्टमार्टम कराया गया. वहीं, दो शवों की पहचान नहीं हो पायी है. पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है. कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के कठार गांव निवासी सोनू तिवारी आरा से अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान टुड़ीगंज के समीप ट्रेन से गिरकर उसकी मौत हो गयी.मौत की सूचना मिलते ही मृतक के घर कोहराम मच गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन