अवैध खनन में तीन ट्रैक्टर जब्त
Updated at : 29 Aug 2017 6:14 AM (IST)
विज्ञापन

चार चालकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार नावानगर : बासुदेवा ओपी पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ सोमवार को अभियान चलाया. अभियान के दौरान तीन ट्रैक्टरों को जब्त किया गया. जबकि चार लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है. अवैध खनन के लिए टीम ने कई जगहों पर छापेमारी की. इस संबंध में ओपी प्रभारी […]
विज्ञापन
चार चालकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
नावानगर : बासुदेवा ओपी पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ सोमवार को अभियान चलाया. अभियान के दौरान तीन ट्रैक्टरों को जब्त किया गया. जबकि चार लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है.
अवैध खनन के लिए टीम ने कई जगहों पर छापेमारी की. इस संबंध में ओपी प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि सूचना मिल रही थी कि ब्लॉक के समीप मिट्टी का अवैध तरीके से खनन किया जा रहा है. सूचना मिलने के साथ ही अवैध उत्खनन करनेवाले माफियाओं के खिलाफ टीम गठित कर छापेमारी की गयी, जहां से तीन ट्रैक्टरों को जब्त किया गया है. इसके साथ ही थाना क्षेत्र के छोटकी बसवली के अमरजीत यादव, राम प्रसाद यादव, मंजीत यादव और मुन्ना राम को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ के दौरान पता चला कि इनके पास किसी प्रकार के खनन का आदेश नहीं है. इसके बावजूद इन लोगों द्वारा अवैध रूप से खनन किया जा रहा था. फिलहाल मामला दर्ज कर चारों को जेल भेज दिया गया है.
बता दें कि प्रखंड में कई जगहों पर रात के अंधेरे में मिट्टी का अवैध रूप से खनन किया जा रहा है और महंगे दाम पर शहर में मकान की भराई व अन्य काम के लिए माफियों द्वारा बेचा जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




