गैंगरेप के आरोपित से डुमरांव पुलिस ने की कड़ी पूछताछ

डुमरांव : इंटर की छात्रा के साथ हुए सामूहिक रेप कांड में डुमरांव पुलिस ने एक आरोपित को रिमांड पर लेकर रविवार को कड़ी पूछताछ की. आरोपित देवमुनि राम डुमरांव के दक्षिण टोला मुहल्ले का निवासी बताया जाता है. पुलिस ने बताया कि आरोपित पुलिस की दबिश से कोर्ट में सरेंडर किया था. पूछताछ के […]
डुमरांव : इंटर की छात्रा के साथ हुए सामूहिक रेप कांड में डुमरांव पुलिस ने एक आरोपित को रिमांड पर लेकर रविवार को कड़ी पूछताछ की. आरोपित देवमुनि राम डुमरांव के दक्षिण टोला मुहल्ले का निवासी बताया जाता है. पुलिस ने बताया कि आरोपित पुलिस की दबिश से कोर्ट में सरेंडर किया था. पूछताछ के दौरान वह स्वीकार किया कि छात्रा का अपहरण और गैंगरेप में शामिल था. आरोपित कई आपराधिक मामलों में शामिल है. पूर्व में भी जेल की हवा खा चुका है. पुलिस इस कांड की अनुसंधान में जुटी है.
सूत्रों के अनुसार आरोपित से पूछताछ के दौरान पुलिस को कई अहम सुराग हाथ लगे हैं. जानकारी मिलते ही पुलिस अनुसंधान में तेजी ला दी है. इस कांड में कई अन्य की गिरफ्तारी तय है. इस मामले में स्थानीय भाजपा नेता की गिरफ्तारी के बाद छात्रा के मां-बाप फरार बताये जाते हैं. हालांकि पुलिस कई ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




