बक्सर स्टेशन के पोर्टिको का प्लास्टर गिरा

Updated at : 28 Aug 2017 10:40 AM (IST)
विज्ञापन
बक्सर स्टेशन के पोर्टिको का प्लास्टर गिरा

बक्सर रूट पर बिना र्ट के ही दौड़ रहीं कई ट्रेनें जवानों की कमी के कारण सभी ट्रेनों में नहीं जा पाती एस्कार्ट पार्टी रात में अधिकतर ट्रेनों में बना रहता है चोरी का खतरा बक्सर : दानापुर रेलमंडल के ट्रेनों में पैसेंजर्स की सुरक्षा इन दिनों भगवान भरोसे हैं. बीते चार माह में चोरी, […]

विज्ञापन
बक्सर रूट पर बिना र्ट के ही दौड़ रहीं कई ट्रेनें
जवानों की कमी के कारण सभी ट्रेनों में नहीं जा पाती एस्कार्ट पार्टी
रात में अधिकतर ट्रेनों में बना रहता है चोरी का खतरा
बक्सर : दानापुर रेलमंडल के ट्रेनों में पैसेंजर्स की सुरक्षा इन दिनों भगवान भरोसे हैं. बीते चार माह में चोरी, छिनैती, डकैती व लूट के दर्जन भर से अधिक घटनाओं को अपराधियों ने अंजाम दिया है. शायद ही ऐसा कोई महीना हो, जब ट्रेनों में यात्रा के दौरान यात्रियों के सामान नहीं गायब हुए हों. स्कॉर्ट पार्टी की कमी का फायदा उठा कर चोर इन दिनों ट्रेनों में पैसेंजर्स को बेखौफ लूट रहे हैं. बड़ी वारदातों की बात करें, तो बक्सर में राजधानी एक्सप्रेस में लूट के अलावा सीमांचल एक्सप्रेस के पार्सल बोगी काटकर सामान गायब करने के मामले प्रकाश में आये हैं, जिससे दानापुर-मुगलसराय रेलखंड पर यात्रा करनेवाले रेल यात्री असुरक्षित हैं.
कब ट्रेन में उनके साथ कोई हादसा हो जाये, कहा नहीं जा सकता है. इस रेलखंड पर परिचालित हो रही अधिकांश ट्रेनों में सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं. सवारी गाड़ी की बात कौन कहे, लंबी दूरी की सुपरफास्ट ट्रेनों में भी स्कॉट का इंतजाम नहीं है. दरअसल एक ट्रेन में स्कॉट के लिए जीआरपी के अधिकारी सहित कम-से-कम छह जवानों की जरूरत होती है, पर दानापुर-मुगलसराय रेलखंड में ट्रेनों की सुरक्षा के लिए 34 की जगह बक्सर में मात्र 15 जीआरपी के जवान हैं, जिनके ऊपर स्टेशन से लेकर ट्रेनों तक कि सुरक्षा का दारोमदार है.
अधिकतर ट्रेनों में नहीं होती स्कॉर्ट पार्टी : ट्रेनों में बढ़नेवाली चोरी की घटनाओं के लिए बड़ी वजह स्काॅर्ट पार्टी का ट्रेनों में नहीं होना है. आरपीएफ जवानों की कमी के कारण सभी ट्रेनों में स्कार्ट पार्टी नहीं जा पा रही है. ऐसे में ट्रेनों में बदल-बदल कर स्कार्ट टीम को भेजा जा रहा है. इससे रात में जानेवाली अधिकतर ट्रेनों में पैसेंजर्स की सुरक्षा भगवान भरोसे ही है.
सिर्फ एक ट्रेन में जा रहे जवान : बक्सर जीआरपी के एक अधिकारी ने बताया कि जवानों की कमी के कारण मात्र एक ट्रेन में ही स्कॉट हो पाती है. इसमें मुगलसराय से पटना जानेवाली 63223 डाउन सवारी गाड़ी है. जबकि इस रेलखंड पर सिकंदराबाद, मथुरा-पटना, फरक्का, जनसाधारण सहित अन्य कई लंबी दूरी की ट्रेन व सवारी गाड़ी में भी स्कॉट होनी चाहिए, जो नहीं हो पा रही है.
बंदूक की नोक पर होती रही हैं घटनाएं : नवंबर, 2010 में भी भदौरा व गहमर स्टेशन के बीच अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस में लुटेरों ने यात्रियों को निशाना बनाया था.
इस दौरान ट्रेन के स्कॉर्ट में तैनात आरपीएफ के जवानों द्वारा लुटेरों को पकड़ने की कोशिश की गयी थी, लेकिन लुटेरे फायर करते हुए भाग निकले थे. वर्ष, 2008 से अब तक अनन्या एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस, पुणे-पटना सहित कई ट्रेनों में लुटेरों ने लूट की घटनाओं को अंजाम दिया है. वहीं, इस वर्ष राजधानी एक्सप्रेस, गरीब रथ एक्सप्रेस, पुणे पटना स्पेशल समेत कई ट्रेनों में लूट की वारदात हुई, जिनमें कई मामलों का खुलासा भी नहीं हो सका है.
मार्च से कितनी चोरियां : ट्रेनों में चोरी के आंकड़ों पर नजर डालें, तो मार्च से लेकर अब तक बक्सर जीआरपी में करीब दर्जन भर ट्रेनों में चोरी के मामले दर्ज हुए हैं. इसमें से पांच चोरी की घटनाओं की एफआइआर अप्रैल में ही दर्ज करायी गयी है. जबकि छोटी-मोटी घटनाओं के लिए सैकड़ों शिकायतें थाने में आ रही हैं.
कब-कब हुईं चोरियां
22 मार्च को डाउन पंजाब मेल के एस-7 डिब्बे में 10 हजार की लूट
नौ अप्रैल को राजधानी एक्स में लूट
13 अप्रैल को हावड़ा-लखनऊ स्पेशल ट्रेन में महिला से लूट
23 अप्रैल को मुगलसराय-पटना पैसेंजर ट्रेन में चेन की छिनतई
25 अप्रैल को पैसेंजर ट्रेन से महिला का बैग और पर्स की लूट
27 अप्रैल को महानंदा एक्सप्रेस से बनाही में यात्रियों से लूटपाट, विरोध करने पर चाकू मारी
16 जून को श्रमजीवी एक्सप्रेस में बीएसएनएल क्लर्क से पर्स, मोबाइल व नकदी की चोरी
15 जुलाई को सीमांचल एक्सप्रेस के एसएलआर बोगी से 10 बैग की लूट
28 जुलाई को पैसेंजर ट्रेन में महिला का मंगलसूत्र छीनकर उचक्का भागा
18 अगस्त को गरीबरथ में महिला से लूट
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन