ePaper

Bihar: आंधी से बूम टूट कर ओएचइ में फंसा, मोतिहारी लाइन में थम गयी ट्रेनों की रफ्तार

Updated at : 13 May 2025 8:49 PM (IST)
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो

सांकेतिक फोटो

Bihar: सोमवार की देर रात करीब 10 बजे तेज आंधी और तूफान ने रेल यातायात को बुरी तरह प्रभावित किया. खासकर, मुजफ्फरपुर से मोतीपुर, मोतिहारी लाइन में ट्रेनों की रफ्तार थम गयी, जब मोतीपुर के पास रेलवे क्रॉसिंग पर बूम टूट कर ओवरहेड इक्विपमेंट (ओएचइ) में फंस गया.

विज्ञापन

Bihar: सोमवार की देर रात करीब 10 बजे तेज आंधी और तूफान ने रेल यातायात को बुरी तरह प्रभावित किया. खासकर, मुजफ्फरपुर से मोतीपुर, मोतिहारी लाइन में ट्रेनों की रफ्तार थम गयी, जब मोतीपुर के पास रेलवे क्रॉसिंग पर बूम टूट कर ओवरहेड इक्विपमेंट (ओएचइ) में फंस गया. तेज हवाओं के कारण क्रॉसिंग गेट का बूम अचानक टूट गया और ऊपर से गुजर रही ओएचइ लाइन में उलझ गया. इसके चलते ओएचइ में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गयी, जिससे इस रूट पर ट्रेनों का परिचालन तत्काल रोक दिया गया. रात के दस बजे से लेकर मंगलवार की सुबह करीब 9 बजे तक बारह घंटे लाइन बाधित होने से आधा दर्जन ट्रेन प्रभावित हुई. सबसे खराब स्थिति गाड़ी संख्या-15555 पाटलीपुत्र से बापूधाम मोतिहारी चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस की हुई. जो देर रात मुजफ्फरपुर से खुलने के मोतीपुर के बीच में 7 घंटे से अधिक फंसी रही. यह गाड़ी करीब पटना से चलने के बाद लेट होने से 12 घंटे में मोतिहारी दूसरे दिन पहुंची. वहीं इसे डीजल लोको द्वारा चलाया गया. इसके साथ ही महबल साइड में होम सिग्नल का ऊपरी हिस्सा आंधी के कारण पेड़ गिरने से टूट कर गिर गया था.

यह ट्रेन हुई प्रभावित

गाड़ी- 15555 पाटलीपुत्र-मोतिहारी इंटरसिटी

गाड़ी – 63338 नरकटियागंज-मुजफ्फरपरपुर मेमू

गाड़ी – 13021 हावड़ा-रक्सौल, मिथिला एक्सप्रेस

गाड़ी – 15556 मोतिहारी-पाटलीपुत्र इंटरसिटी

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

जननायक देर रात हुई डायवर्ट परेशान रहे यात्री

लाइन प्रभावित होने के बाद गाड़ी – 15211 दरभंगा अमृतसर-जननायक एक्सप्रेस को बीते सोमवार की रात दस बजे डायवर्ट कर सीतामढ़ी रूट से चलाया गया. जिसके कारण यात्री काफी परेशान हुए. इस घटना के कारण कई महत्वपूर्ण ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर फंसी रहीं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. यात्रियों को घंटों तक ट्रेनों में इंतजार करना पड़ा और उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई. रेलवे प्रशासन की ओर से त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी टीम को मौके पर भेजा गया. टीम ने युद्ध स्तर पर टूटे हुए बूम को हटाने और ओएचइ लाइन को ठीक किया.

इसे भी पढ़ें: PM मोदी से कम नहीं है CM नीतीश की सिक्योरिटी, मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात हैं 200 कमांडो

विज्ञापन
Prashant Tiwari

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन