ePaper

बिंद में ट्रक ने इ-रिक्शा में मारी ठोकर, तीन जख्मी

Updated at : 29 Nov 2025 9:28 PM (IST)
विज्ञापन
बिंद में ट्रक ने इ-रिक्शा में मारी ठोकर, तीन जख्मी

थाना क्षेत्र के बिहटा-सरमेरा मार्ग पर कुंभरी नदी पुल समीप ट्रक ने ई-रिक्शा में ठोकर मार दिया. इस घटना में ई-रिक्शा पर सवार 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गया.

विज्ञापन

बिंद. थाना क्षेत्र के बिहटा-सरमेरा मार्ग पर कुंभरी नदी पुल समीप ट्रक ने ई-रिक्शा में ठोकर मार दिया. इस घटना में ई-रिक्शा पर सवार 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गया. घायलों में सरमेरा थाना के बड़ी मलावा गांव निवासी मोहन पासवान, बिंद थाना के दरियापुर निवासी नेहा कुमारी व रहुई थाना के सोनसा गांव निवासी उदय शंकर है. स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. जहां से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर मोहन पासवान व नेहा कुमारी को सदर अस्पताल बिहारशरीफ रेफर कर दिया गया. घटना के संबंध में बताया जाता है, कि सभी ई रिक्शा से रहुई से बिंद आ रहे थे. इसी दौरान कुंभरी नदी पुल समीप ट्रक ने ई-रिक्शा में पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया. जिसमे सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं घटनास्थल पर चालक ट्रक लेकर फरार हो गया. थानाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात ट्रक की पहचान किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANTOSH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन