महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत

Updated:
विज्ञापन
महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत

टाउन थाना क्षेत्र के हसनगंज रेलवे गुमटी के गुरूवार की देर शाम एक 35 बर्षीय महिला मृत पाई गई.

विज्ञापन

शेखपुरा. टाउन थाना क्षेत्र के हसनगंज रेलवे गुमटी के गुरूवार की देर शाम एक 35 बर्षीय महिला मृत पाई गई. रेलवे ट्रैक के किनारे महिला की लाश पाए जाने पर लोगों ने इसकी सूचना शेखपुरा टाउन थाना पुलिस को दी. महिला की पहचान बाकरपुर बांक गांव निवासी बबलू महतों की पत्नी सुनैना देवी के रूप में की गई है. महिला के शव को जप्त कर उसे पोस्टमार्टम हेतु शेखपुरा सदर अस्पताल लाया गया था. इस संबंध में जानकारी देते हुए एसडीपीओ ने बताया कि मृ�� महिला के शरीर पर किसी भी प्रकार के जख्म के निशान नहीं है.उसके मौत के असली कारण की जानकारी अब पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल सकता है. वैसे आशंका है कि महिला की मृत्यु लू लगने या सर्प दंश से हो गया है. उधर परिजनों का कहना है कि महिला गांव से बाजार गयी थी. इसी दौरान उसकी अचानक मौत होने की खबर मिली.परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है.शुक्रवार की सुबह महिला का शव पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Santosh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Santosh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन