ePaper

सांप के डंसने से महिला की मौत

Updated at : 03 Sep 2025 9:53 PM (IST)
विज्ञापन
सांप के डंसने से महिला की मौत

जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत सिरारी थाना क्षेत्र के वर्मा गांव में विषैले सर्प के डंसने से एक 26 वर्षीय महिला की मौत हो गई.

विज्ञापन

शेखपुरा. जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत सिरारी थाना क्षेत्र के वर्मा गांव में विषैले सर्प के डंसने से एक 26 वर्षीय महिला की मौत हो गई. मृतका वर्मा के निवासी वीरेंद्र मांझी की पत्नी ममता देवी बताई गई है. महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया. घटना की सूचना मिलने के बाद सिरारी थानाध्यक्ष आयुष कुमार तथा पुलिस सब इंस्पेक्टर परवेज हैदर ने मृतका के शव को जब्त कर उसे पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया. इस बाबत थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका का पति मजदूर है. मजदूरी करके वह अपने परिवार का भरण पोषण किया करता था. गरीबी की हालत होने के कारण बीती रात में महिला घर के जमीन पर चटाई बिछा कर सोई थी. उसी दौरान विषैले करैत सांप ने महिला के हाथ की उंगली में डस लिया. सर्प के डंसने के बाद उसका झाड़-फूंक परिवार के लोग कराने लगे. झाड़- फूंक के बाबजूद महिला की स्थिति में सुधार होने के बजाय स्थिति बिगड़ती गई॰.बाद में उसे ग्रामीणों की सहायता से इलाज हेतु सदर अस्पताल शेखपुरा लाया गया. जहां चिकित्सकों ने मृतक घोषित कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANTOSH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन