तोड़लबीघा गांव में 15 दिनों से जलसंकट गंभीर

Updated:
विज्ञापन
तोड़लबीघा गांव में 15 दिनों से जलसंकट गंभीर

जिले के अरियरी प्रखंड के हजरतपुर मंडरो पंचायत अंतर्गत तोड़लबीघा गांव में पिछले 15 दिनों से नल-जल योजना ठप पड़ी है, जिससे गांव में पेयजल संकट गहराता जा रहा है.

विज्ञापन

शेखपुरा. जिले के अरियरी प्रखंड के हजरतपुर मंडरो पंचायत अंतर्गत तोड़लबीघा गांव में पिछले 15 दिनों से नल-जल योजना ठप पड़ी है, जिससे गांव में पेयजल संकट गहराता जा रहा है. ग्रामीणों ने बताया कि मोटर खराब होने के कारण जलापूर्ति बाधित है, लेकिन संबंधित ठेकेदार द्वारा मोटर बदलने में लापरवाही बरती जा रही है. इस कारण भीषण गर्मी में लोगों को पीने के पानी के लिए परेशानी झेलनी पड़ रही है. तोड़लबीघा गांव निवासी मुकेश कुमार, सूरज चौहान, सत्यदेव चौहान समेत कई लोगों ने बताया कि गांव के 150 घरों में से सिर्फ 70 घरों में पंचायत मुखिया प्रिया कुमारी द्वारा निजी बोरिंग से पानी उपलब्ध कराया जा रहा है, जबकि शेष 50 घरों में पानी की भारी किल्लत हो गई है. ग्रामीणों ने यह भी बताया कि गांव में पूर्व में लगे 10 चाप��कलों को विभाग द्वारा खोल लिया गया था, जो अब तक दोबारा नहीं लगाए गए. ग्रामीणों ने जिला पदाधिकारी से 5 एचपी का मोटर लगवाने, 130 फीट बोरिंग में पाइप डालने और तीनों समय पानी आपूर्ति बहाल करने की मांग की है. भीषण गर्मी से लोगों की बढ़ी परेशानी भीषण गर्मी के बीच पानी की सप्लाई नहीं होने से तोड़ल बीघा गांव के ग्रामीण परेशान है. लोगों को पीने की पानी की किल्लत के साथ ही तेज गर्मी में लोगों को नहाने और कपड़ा धोने में सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है. ग्रामीणों ने इसे जल्द से जल्द ठीक किये जाने की गुहार लगाई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Santosh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Santosh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन