ePaper

जिले के तीन केंद्रों पर सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा आज

Updated at : 17 Jan 2026 9:49 PM (IST)
विज्ञापन
जिले के तीन केंद्रों पर सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा आज

सैनिक स्कूल के सत्र 2026- 27 में 6ठी कक्षा तथा नौवीं कक्षा में नामांकन के लिए प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन रविवार को किया जा रहा है.

विज्ञापन

बिहारशरीफ. सैनिक स्कूल के सत्र 2026- 27 में 6ठी कक्षा तथा नौवीं कक्षा में नामांकन के लिए प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन रविवार को किया जा रहा है. एनटीए के द्वारा परीक्षा को लेकर जिले में कुल तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. इनमे सदर अलम मेमोरियल सेकेंडरी स्कूल बिहार शरीफ, डीएवी पब्लिक स्कूल पावर ग्रिड कैंपस बिहार शरीफ तथा पीटीजेएम राजगीर में परीक्षा केंद्र निर्धारित है. इन परीक्षा केन्द्रों पर एक ही पाली में 2:00 बजे अपराह्न से परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. उक्त आशय की जानकारी परीक्षा के जिले में नोडल पदाधिकारी रुबीना निषाद ने दी. उन्होंने बताया कि छठी कक्षा में प्रवेश के लिए परीक्षा का आयोजन 2:00 बजे अपराह्न से 4:30 बजे अपराह्न तक जबकि नौवीं कक्षा में प्रवेश के लिए प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन 2:00 बजे अपराह्न से 5:00 बजे अपराह्न तक किया जाएगा. उन्होंने बताया कि एनटीए के निर्देशानुसार जिले के तीनों परीक्षा केन्द्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त वातावरण में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. तीनों परीक्षा केन्द्रों पर लगभग 2000 अभ्यर्थियों के शामिल होने की उम्मीद है. उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी अपने साथ कलम, अपनी पासपोर्ट साइज की फोटो तथा पहचान के रूप में आधार कार्ड आदि लेकर ही परीक्षा केन्द्रों पर उपस्थित होंगे. नोडल पदाधिकारी ने बताया कि जिले के तीनों परीक्षा केन्द्रों पर शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त वातावरण में परीक्षा आयोजित करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है. किसी भी प्रकार की गड़बड़ी के मामले में संबंधित अभ्यार्थियों तथा वीक्षकों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

छठी कक्षा के लिए परीक्षा ढाई घंटे की:

छठी कक्षा के लिए प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा ढाई घंटे की जबकि नौवीं कक्षा के लिए प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा 3 घंटे की होगी. छठी कक्षा के छात्र-छात्राओं के लिए कुल 125 प्रश्न पूछे जाएंगे जो 300 अंकों की होगी. इसी प्रकार 9वीं कक्षा के अभ्यार्थियों से कुल 400 अंकों की 150 प्रश्न पूछे जाएंगे. परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं है. अर्थात गलत उत्तर के लिए कोई अंक काटा नहीं जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANTOSH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन