मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कल आयेंगे राजगीर

Published by :SANTOSH KUMAR SINGH
Published at :19 Apr 2026 9:34 PM (IST)
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कल आयेंगे राजगीर

सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार मंगलवार को राजगीर आयेंगे. वे यहां स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित सीनियर नेशनल रग्बी सेवन्स चैंपियनशिप 2026 (पुरुष वर्ग) के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे.

विज्ञापन

राजगीर. सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार मंगलवार को राजगीर आयेंगे. वे यहां स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित सीनियर नेशनल रग्बी सेवन्स चैंपियनशिप 2026 (पुरुष वर्ग) के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीमों को मेडल और ट्रॉफी प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया जायेगा. बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रविंद्रण शंकरण ने बताया कि यह प्रतियोगिता 20 और 21 अप्रैल को राजगीर के एथलेटिक्स ग्राउंड में आयोजित की जा रही है. दो दिवसीय इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के 26 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. इससे आयोजन का महत्व काफी बढ़ गया है. राजगीर जैसे ऐतिहासिक और पर्यटन नगरी में इस स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन खेल प्रतिभाओं को मंच देने के साथ-साथ क्षेत्र में खेल गतिविधियों को नई पहचान दिला रहा है. इससे स्थानीय स्तर पर खेल संस्कृति को भी बढ़ावा मिल रहा है. मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष योजन को सफल बनाने के लिए प्रशासन और खेल विभाग पूरी तरह मुस्तैद है. सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान 17 मई से आयोजित होने वाले मलमास मेला की तैयारियों की समीक्षा और मेला क्षेत्र के व्यवस्थाओं का जायजा भी ले सकते हैं.

विज्ञापन
SANTOSH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन