जिले में 125 स्कूल वाहनों की हुई जांच

Published by :SANTOSH KUMAR SINGH
Published at :19 Apr 2026 9:37 PM (IST)
विज्ञापन
जिले में 125 स्कूल वाहनों की हुई जांच

जिला पदाधिकारी नालंदा के निर्देश पर परिवहन विभाग ने शनिवार को विशेष अभियान चलाकर स्कूल वाहनों की व्यापक जांच की.

विज्ञापन

बिहारशरीफ. जिला पदाधिकारी नालंदा के निर्देश पर परिवहन विभाग ने शनिवार को विशेष अभियान चलाकर स्कूल वाहनों की व्यापक जांच की. देर शाम तक चले इस अभियान में कुल 125 स्कूल वाहनों की जांच की गई, जिसमें नियमों के उल्लंघन के मामले सामने आने पर 12 वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए 1,67,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया. जिला परिवहन पदाधिकारी रंजीत कुमार ने बताया कि 10 मार्च को क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार, पटना प्रमंडल से प्राप्त निर्देश के आलोक में यह कार्रवाई की जा रही है. इसके तहत अपर जिला परिवहन पदाधिकारी समेत सभी मोटरयान निरीक्षकों को लिखित आदेश जारी कर विद्यालय वाहन परिचालन विनियमन-2020 के प्रावधानों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया है. उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर एक समिति का गठन किया गया है, जिसके माध्यम से स्कूल वाहनों के लिए निर्धारित 23 सुरक्षा मानकों के अनुपालन की जांच की जा रही है. इन मानकों के उल्लंघन की स्थिति में विद्यालय प्रबंधन, वाहन स्वामी, चालक और परिचालक के विरुद्ध आवश्यकतानुसार जुर्माना लगाया जाएगा. इसके लिए जिला सड़क सुरक्षा समिति को नियामक प्राधिकार के रूप में अधिकृत किया गया है. जिला परिवहन पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जांच के दौरान नियमों की अनदेखी करने वाले वाहनों पर दंडात्मक कार्रवाई के साथ-साथ जरूरत पड़ने पर जब्ती की कार्रवाई भी की जाएगी. साथ ही, इस अभियान से संबंधित प्रतिवेदन विभाग को नियमित रूप से भेजा जा रहा है. उन्होंने कहा कि स्कूल वाहनों की सुरक्षा को लेकर यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि बच्चों के सुरक्षित परिवहन को सुनिश्चित किया जा सके.

विज्ञापन
SANTOSH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन