बच्चों के विवाद में किशोर की फोड़ी आंख, गिरफ्तार

हरनौत थाना क्षेत्र के लोहरा गांव स्थित मुसहरी टोला में बच्चों के विवाद ने वीभत्स रूप ले लिया, जहां आपसी रंजिश में 12 वर्षीय सन्नी कुमार की आंखें फोड़ दी.
बिहारशरीफ. हरनौत थाना क्षेत्र के लोहरा गांव स्थित मुसहरी टोला में बच्चों के विवाद ने वीभत्स रूप ले लिया, जहां आपसी रंजिश में 12 वर्षीय सन्नी कुमार की आंखें फोड़ दी. इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है. पीड़ित सन्नी गांव के ही सरकारी विद्यालय में कक्षा 8 वीं का छात्र है. पिता श्रवण कुमार तांती एक होटल में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं, विवाद की जड़ करीब 15 दिन पुरानी बताई जा रही है, जब सन्नी के भाई के साथ खेल-खेल में पड़ोस की सुग्गी देवी के बेटे साहिल को हल्की चोट लग गई थी, इसी बात को लेकर आरोपी पक्ष के मन में गहरी रंजिश पनप रही थी, गांव की महिला प्रमिला देवी ने बताया कि शुक्रवार को जब सन्नी को अकेला पाया गया तो सुग्गी देवी एवं उसका पति समेत अन्य लोग घात लगाकर बैठे लोगों ने छड़ से सन्नी की आंखों पर वार कर उसे लहूलुहान कर दिया, घटना के वक्त चीख-पुकार सुनकर जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे, आरोपी वारदात को अंजाम दे चुके थे. घायल को तत्काल बिहारशरीफ के मॉडल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चोट की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया. इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की है तथा हरनौत थाना में कुल 10 नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने छापेमारी कर मुख्य आरोपी 22 वर्षीय मनोज तांती को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. सदर डीएसपी-2 संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए गांव में पुलिस बल की निगरानी कर रही है. पुलिस अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




