बिहार में बारात जा रही कार बनी आग का गोला, 10 लोगों ने कूदकर बचाई जान

Updated:
विज्ञापन
biharsharif car fire

धू-धूकर जली कार

Bihar News: बिहार शरीफ में बारातियों से भरी एक कार में अचानक आग लग गई. जिसके बाद अफरातफरी का माहौल हो गया. हालांकि, कार में सवार सभी बारातियों ने कूदकर अपनी जान बचा ली.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार शरीफ के काको थाना क्षेत्र के कड़डुआ के पास बारात जा रही कार में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते गाड़ी धू-धूकर जलने लगी, जिससे उसमें सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल हो गया. हालांकि, कार में सवार 10 बारातियों ने कूदकर अपनी जान बचा ली. यह घटना शनिवार रात की है.

जानकारी के अनुसार, बारात बिहार शरीफ से जहानाबाद जा रही थी. इसी दौरान रास्ते में अचानक टाटा सूमो में आग लग गई. शुरुआत में बारातियों ने गाड़ी में मौजूद फायर एक्सटिंग्विशर से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग तेजी से फैलती गई और हालात बेकाबू हो गए.

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां

घटना की सूचना काको थाना पुलिस को दी गई. तभी पाली थाना की डायल 112 टीम, एएसआई योगेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी. इसके बाद फायर ब्रिगेड की दो और गाड़ियां मौके पर पहुंची. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. हालांकि तब तक कार का अधिकांश हिस्सा जलकर राख हो चुका था.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

पुलिस ने क्या बताया?

प्राथमिक रूप से आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है. पाली थाना प्रभारी शिशुपाल कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही टीम ने तत्काल कार्रवाई की और फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया. वहीं, काको थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि पीड़ित की ओर से अभी तक कोई आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: बिहार में चलेगा बुलडोजर, एक्शन में CM सम्राट चौधरी, बोले- सरकारी जमीन पर बने सभी अवैध निर्माण होंगे ध्वस्त

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन