नालंदा में आज लगेगा जनता दरबार, डीएम उदिता सिंह सुनेंगी लोगों की समस्याएं

Author Kanchan kumar|Edited by Yuvraj Ratan
Updated:
विज्ञापन
बिहार शरीफ: आज लगेगा जनता दरबार, डीएम सुनेंगी समस्याएं

जनता दरबार में मौजूद डीएम उदिता सिंह की फाइल तस्वीर

Bihar Sharif News : नालंदा समाहरणालय में आज जिलाधिकारी उदिता सिंह की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन होगा. लोग अपनी समस्याएं सीधे डीएम के समक्ष रख सकेंगे. इसके अतिरिक्त, भूमि अधिग्रहण, अपराध पीड़ित कल्याण, जल संरक्षण और उद्योग से जुड़ी महत्वपूर्ण बैठकें भी होंगी.

विज्ञापन

Bihar Sharif News : नालंदा समाहरणालय में शनिवार को जिलाधिकारी उदिता सिंह की अध्यक्षता में दैनिक जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा. जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे लोग अपनी समस्याएं सीधे जिलाधिकारी के समक्ष रख सकेंगे. प्राप्त शिकायतों के त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे. जिला प्रशासन ने आम लोगों से निर्धारित समय पर पहुंचकर अपनी समस्याएं दर्ज कराने की अपील की है. प्रशासन का उद्देश्य पारदर्शी और त्वरित जन शिकायत निवारण सुनिश्चित करना है.

भूमि अधिग्रहण मामलों की होगी समीक्षा

शनिवार सुबह 11 बजे समाहरणालय में जिलाधिकारी उदिता सिंह की अध्यक्षता में भू-अर्जन मामलों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित होगी. बैठक में केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए लंबित भूमि अधिग्रहण मामलों की विस्तार से समीक्षा की जाएगी. इसमें जिला भू-अर्जन पदाधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल होंगे. लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन और विकास योजनाओं में तेजी लाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे.

अपराध पीड़ित कल्याण न्यास समिति की होगी बैठक

शनिवार दोपहर 3 बजे समाहरणालय में जिलाधिकारी उदिता सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अपराध पीड़ित कल्याण न्यास समिति की बैठक होगी. बैठक में अपराध पीड़ितों को आर्थिक सहायता और अन्य सरकारी सुविधाएं उपलब्ध कराने की समीक्षा की जाएगी. मंडल कारा बिहारशरीफ के अधीक्षक सहित संबंधित विभागों के अधिकारी इसमें भाग लेंगे. पात्र लाभुकों को समय पर सहायता उपलब्ध कराने और लंबित मामलों के निपटारे पर चर्चा होगी.

जल संरक्षण और स्वच्छता योजनाओं पर होगी समीक्षा

शनिवार शाम 4 बजे बिहारशरीफ समाहरणालय स्थित हरदेव भवन में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन (DWSM) तथा सोर्स सस्टेनेन्स कमेटी की बैठक आयोजित होगी. बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी उदिता सिंह करेंगी. इसमें पेयजल स्रोतों के संरक्षण, जलापूर्ति व्यवस्था और स्वच्छता योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी. उप विकास आयुक्त सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी बैठक में शामिल होंगे. ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने तथा जल संरक्षण को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की संभावना है.

बसवन विगहा में होगा उद्योग वार्ता कार्यक्रम

बिहारशरीफ प्रखंड के बसवन विगहा में शनिवार को उद्योग वार्ता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम में जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक, स्थानीय उद्यमी और संबंधित विभागों के अधिकारी भाग लेंगे. बैठक में जिले में नए उद्योगों की स्थापना, निवेश आकर्षित करने और रोजगार के अवसर बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा होगी. साथ ही उद्यमियों की समस्याओं और सुझावों पर भी विचार किया जाएगा. जिला प्रशासन का उद्देश्य औद्योगिक विकास को गति देकर स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित करना है.

Also Read : तीन माह पहले हुई थी शादी, अब नवविवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद शव गायब, पुलिस के सामने कई सवाल



विज्ञापन
Kanchan Kumar

लेखक के बारे में

By Kanchan Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन