परीक्षा केंद्र बदलने से कइ की छूटी परीक्षा

Updated:
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र बदलने से कइ की छूटी परीक्षा

पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के द्वारा स्नातक तृतीय खंड का परीक्षा सोमवार से शुरू हुआ जिसमें हिलसा में परीक्षा केंद्र बदल जाने के कारण दर्जनों परीक्षार्थी का परीक्षा छूट गया है.

विज्ञापन

हिलसा. पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के द्वारा स्नातक तृतीय खंड का परीक्षा सोमवार से शुरू हुआ जिसमें हिलसा में परीक्षा केंद्र बदल जाने के कारण दर्जनों परीक्षार्थी का परीक्षा छूट गया है. पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के द्वारा सोमवार को हिलसा शहर के दो परीक्षा केंद्र पर स्नातक तृतीय खंड का परीक्षा शुरू हुआ. एस यू कॉलेज का परीक्षा केंद्र पटेल कॉलेज जबकि सरदार पटेल कॉलेज का परीक्षा केंद्र एस यू कॉलेज विगत कई वर्षों से चला आ रहा है. सरदार पटेल कॉलेज के प्राचार्य ज्वाला प्रसाद ने जानकारी दिया कि आर्ट में 914 एवं साइंस में 785 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं जबकि एस यू कॉलेज के प्रचार्य गजेंद्र प्रसाद गदकर ने जानकारी दिया के आर्ट में 650, साइंस में 550, एवं कॉमर्स में 30 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं. सोमवार को परीक्षा केंद्र पर परीक्षा समय से संचालित हुआ लेकिन करीब दो दर्जन परीक्षार्थी का परीक्षा छूटा है. परीक्षा छूटने पर रोते विलखते नजर आए. प्राचार्य ज्वाला प्रसाद ने बताया कि सरदार पटेल कॉलेज में इस बार दो कॉलेज का परीक्षा केंद्र बनाया गया था जिसमें हमेशा की तरह एस यू कॉलेज एवं पावापुरी स्थित माता आशापुरी कॉलेज का परीक्षा केंद्र बनाया गया था लेकिन रविवार को मेल के द्वारा कॉलेज को सूचना दिया गया कि गलती से पावापुरी स्थित माता आशापुरी कॉलेज का परीक्षा परीक्षा केंद्र सरदार पटेल कॉलेज बना दिया गया है पुनं बिहार शरीफ कर दिया गया है. सोमवार को दोनों पालियों में परीक्षार्थी परीक्षा प्रवेश कार्ड लेकर परीक्षा केंद्र पर पहुंचे लेकिन परीक्षा केंद्र बदल जाने की जानकारी न प्राप्त होने के कारण उनका परीक्षा छूटा. परीक्षार्थी ने बताया कि हम लोग प्रवेश कार्ड लेकर पहुंचे हैं जिस पर सरदार पटेल कॉलेज का परीक्षा केंद्र है अब परीक्षा केंद्र बदला है यह हम लोग को कैसे जानकारी होगा. आखिर यह किसकी गलती.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Santosh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Santosh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन