ePaper

मांगों को लेकर शिक्षक करेंगे भूख हड़ताल

Updated at : 03 Sep 2025 9:46 PM (IST)
विज्ञापन
मांगों को लेकर शिक्षक करेंगे भूख हड़ताल

बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के राजव्यापी आवाहन पर 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर बिहार सरकार के गलत शिक्षक -शिक्षा विरोधी नीति के विरोध में भूख हड़ताल करेंगे.

विज्ञापन

शेखपुरा. बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के राजव्यापी आवाहन पर 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर बिहार सरकार के गलत शिक्षक -शिक्षा विरोधी नीति के विरोध में भूख हड़ताल करेंगे. बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष राजेन्द्र यादव ने इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बाताया कि शिक्षकों के आंदोलन को लेकर बैठक में यह निर्णय लिया गया है. जिसमें नियोजित शिक्षकों की प्रोन्नति सेवा निरंतरता, पूर्ण वेतनमान की मांग, ओपीएस की मांग, विशिष्ट शिक्षकों का वेतन निर्धारण,सेवानिवृति की आयु सीमा 65 बर्ष करने , प्रधान शिक्षक प्रधानाध्यापक को पुराने वेतनमान देने को लेकर आमरण अनशन करेंगे. इस संदर्भ में संघ के जिला अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने सभी संघीय प्रतिनिधि शिक्षक, शिक्षिका से आह्वान किया है कि सभी लोग अपनी मांगों के समर्थन में अधिक से अधिक संख्या में आकर कार्यक्रमक सफल बनाए. बैठक में जिला अध्यक्ष राजेंद्र यादव के साथ आमोद प्रियदर्शी राजेश कुमार, अमर्त्य सेन निरंजन कुमार, सूर्य नारायण चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANTOSH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन