नालंदा की दीवारों पर दिखी इतिहास और देशभक्ति की झलक, छात्रों ने ‘पेंट माई सिटी’ से सजाया शहर

Updated:
विज्ञापन

स्कूल की दीवार पर कलाकृतियां बनाते छात्र-छात्राएं

नालंदा की समृद्ध विरासत को दीवारों पर जीवंत करने के लिए 'पेंट माई सिटी' अभियान चलाया गया है. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्कूली छात्रों ने अपनी कला के माध्यम से शहर की दीवारों को ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों से सजाया है.

विज्ञापन

Paint My City Nalanda : स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बिहारशरीफ शहर को सुंदर और आकर्षक बनाने के साथ नालंदा की समृद्ध ऐतिहासिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को लोगों तक पहुंचाने के लिए ‘पेंट माई सिटी’ अभियान शुरू किया गया है.

अभियान के तहत शहर के सरकारी भवनों और सार्वजनिक स्थलों की दीवारों पर स्कूली छात्र-छात्राएं अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे हैं. विद्यार्थी दीवारों पर स्वतंत्रता सेनानियों, राष्ट्रीय नायकों, ऐतिहासिक स्मारकों और धार्मिक-सांस्कृतिक स्थलों की आकर्षक तस्वीरें बना रहे हैं.

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुरू की गयी इस पहल से शहर की दीवारों को नया रूप मिल रहा है. रंगों और कलाकृतियों के जरिए नालंदा के गौरवशाली इतिहास को सामने लाने का प्रयास किया जा रहा है. सड़कों से गुजरने वाले लोगों का ध्यान भी इन दीवारों पर बनी तस्वीरों की ओर आकर्षित हो रहा है.

फोटो- स्कूल की दीवारों पर पेंटिंग करती छात्राएं. | Prabhat Khabar Network

दीवारों पर दिख रही नालंदा की विरासत

‘पेंट माई सिटी’ अभियान में अलग-अलग विद्यालयों के विद्यार्थियों को शामिल किया गया है. छात्र-छात्राएं अपनी रचनात्मकता के जरिए नालंदा की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान को दीवारों पर उकेर रहे हैं. कहीं स्वतंत्रता सेनानियों और राष्ट्रीय नायकों की तस्वीरें दिखाई दे रही हैं, तो कहीं धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों के चित्र नजर आ रहे हैं.

Also Read : शेखपुरा में न्यायिक कार्यों की निगरानी के लिए नई कमेटी गठित, कोई भी व्यक्ति ऑनलाइन-ऑफलाइन कर सकेगा शिकायत

प्राचीन धरोहरों और ऐतिहासिक स्मारकों की आकृतियां भी दीवारों पर बनायी जा रही हैं. इससे शहर की सार्वजनिक दीवारें केवल रंगीन ही नहीं हो रही हैं, बल्कि इनके जरिए लोगों को नालंदा के इतिहास और विरासत से जोड़ने का प्रयास भी किया जा रहा है.

Also Read : बोधगया की IAS कॉलोनी में 5 चोरों ने घर को बनाया निशाना, शिक्षक के घर से 5 लाख के जेवर और नकदी ले उड़े

कई स्कूलों के विद्यार्थी ले रहे हिस्सा

अभियान में सोगरा उच्च विद्यालय, श्रीमती परमेश्वरी देवी उच्च विद्यालय मथुरिया, उच्च विद्यालय राणा बिगहा, एसएस बालिका उच्च विद्यालय, प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय हरनौत एवं चंडी, बड़ी पहाड़ी उच्च विद्यालय, बिहार टाउन उच्च विद्यालय, पीएल साहू उच्च विद्यालय, आदर्श उच्च विद्यालय, उच्च विद्यालय मघड़ा व भोभी, नेशनल उच्च विद्यालय शेखाना तथा जवाहर कन्या उच्च विद्यालय झींगनगर के विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं.

स्कूल की दीवारों पर पेंटिंग करती छात्राएं
स्कूल की दीवारों पर पेंटिंग करती छात्राएं

विद्यार्थियों में भी इस अभियान को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है. वे पूरी रुचि के साथ दीवारों पर चित्रकारी और हस्तकलाकारी कर रहे हैं. इससे उन्हें अपनी रचनात्मक प्रतिभा दिखाने का अवसर भी मिल रहा है.

स्वच्छ और सुंदर नालंदा का संदेश

अभियान का उद्देश्य केवल शहर की दीवारों को सजाना नहीं है. इसके माध्यम से विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को मंच देने के साथ नई पीढ़ी को नालंदा की गौरवशाली विरासत से जोड़ने की कोशिश की जा रही है. दीवारों पर बनायी जा रही कलाकृतियां शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के साथ ऐतिहासिक नालंदा की पहचान को भी मजबूत करने का संदेश दे रही हैं.

Also Read : गया जी में जहरीली गैस से पिता-पुत्र समेत चार की मौत, कुएं में मोटर ठीक करने उतरे थे, बचाने पहुंचा फायर ब्रिगेड कर्मी भी बेहोश

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शुरू हुई यह पहल शहर के लोगों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. रंगों के जरिए इतिहास, संस्कृति और देशभक्ति को सामने लाने की कोशिश से बिहारशरीफ की दीवारों को नया स्वरूप मिल रहा है.

साथ ही स्कूली बच्चों की प्रतिभा को सार्वजनिक मंच मिलने से उनमें अपनी कला और शहर की विरासत के प्रति जुड़ाव भी बढ़ रहा है.


विज्ञापन
कंचन कुमार

लेखक के बारे में

By कंचन कुमार

कंचन कुमार वर्ष 2009 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उत्तराखंड से शुरुआत करने के बाद दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पटना, नवादा और बिहारशरीफ में विभिन्न मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया. पिछले 12 वर्षों से प्रभात खबर बिहारशरीफ कार्यालय में नालंदा जिला रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं. जिला प्रशासन, खोजी एवं विशेष रिपोर्ट, जमीनी पड़ताल, विकास, जनसरोकार के मुद्दों तथा लोकसभा और विधानसभा चुनावों के गहन विश्लेषण के लिए उनकी विशेष पहचान है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन