बिहारशरीफ से हावड़ा जाना होगा आसान, नटेसर-हावड़ा स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू

Updated:
विज्ञापन

बिहारशरीफ, राजगीर और हावड़ा के बीच यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी! रेलवे ने नटेसर-हावड़ा स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू कर दिया है. यह ट्रेन क्षेत्र के यात्रियों के लिए यात्रा को बेहद सुविधाजनक बनाएगी.

विज्ञापन

Biharsharif Howrah Special Train : यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे की ओर से हावड़ा और नटेसर के बीच स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है. यह ट्रेन रामपुर हाट, भागलपुर, सुलतानगंज, किउल, मोकामा, बख्तियारपुर लिंक, बिहारशरीफ और राजगीर के रास्ते चलेगी. ट्रेन संख्या 03029/03030 हावड़ा-नटेसर-हावड़ा स्पेशल का परिचालन 10 अगस्त 2026 से शुरू किया गया है.

गाड़ी संख्या 03029 हावड़ा-नटेसर स्पेशल का समय

रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 03029 हावड़ा-नटेसर स्पेशल 10 अगस्त 2026 से 8 फरवरी 2027 तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शनिवार को हावड़ा से रात 10 बजे रवाना होगी.

Also Read : डोभी में कंचन के पिता का आरोप - 50 हजार रुपये, मोबाइल फोन और सोने की चेन मांग रहे थे ससुराल वाले

यह ट्रेन अगले दिन सुबह 6:20 बजे भागलपुर, 6:53 बजे सुलतानगंज, 9:20 बजे किउल, 10:14 बजे मोकामा, 11:46 बजे बिहारशरीफ, 12:03 बजे नालंदा और 12:30 बजे राजगीर पहुंचेगी. इसके बाद दोपहर 1 बजे नटेसर पहुंचेगी.

Image

वहीं, गाड़ी संख्या 03030 नटेसर-हावड़ा स्पेशल 11 अगस्त 2026 से 9 फरवरी 2027 तक प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और रविवार को नटेसर से दोपहर 1:55 बजे रवाना होगी.

यह 2:20 बजे राजगीर, 2:44 बजे नालंदा, 3:03 बजे बिहारशरीफ होते हुए मोकामा, किउल, सुलतानगंज और भागलपुर रुकेगी तथा अगले दिन सुबह 7 बजे हावड़ा पहुंचेगी.

Also Read : लद्दाख घूमने दोस्तों संग गए थे भोजपुर के दो युवक, लैंडस्लाइड में हुई मौत, शव घर पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

ट्रेन में उपलब्ध कोचों की जानकारी

स्पेशल ट्रेन में कुल 14 कोच हैं, जिसमें एक तृतीय वातानुकूलित, सात शयनयान, चार साधारण श्रेणी तथा दो एसएलआर कोच शामिल हैं.

ट्रेन की सांकेतिक तस्वीर. | Prabhat Khabar Network
ट्रेन की सांकेतिक तस्वीर. | Prabhat Khabar Network

क्षेत्र के यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

इससे बिहारशरीफ, नालंदा और राजगीर क्षेत्र के यात्रियों को हावड़ा आने-जाने में सुविधा मिलेगी.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन