नालंदा : हिलसा में स्वतंत्रता दिवस पर मेहंदी प्रतियोगिता, छात्राओं ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

विज्ञापन

मेहंदी प्रतियोगिता मे शामिल छात्राऐं | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नालंदा के हिलसा में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में राज कंप्यूटर सेंटर में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. करीब दो दर्जन छात्राओं ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता में रीयांसी, मुस्कान, रजनी कुमारी और नाजिया परवीन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

नालंदा जिले के हिलसा शहर के स्टेशन रोड स्थित राज कंप्यूटर सेंटर सह राजकेट टेक्नोलॉजिकल सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में करीब दो दर्जन छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने हाथों पर आकर्षक मेहंदी लगाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

विजेता छात्राओं के नाम और पुरस्कार की घोषणा

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रीयांसी एवं मुस्कान, द्वितीय स्थान रजनी कुमारी एवं तृतीय स्थान नाजिया परवीन ने प्राप्त किया. सभी विजेता छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस के दिन आयोजित कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जाएगा.

मेहंदी प्रतियोगिता मे शामिल छात्राऐं | Prabhat Khabar Network
शामिल छात्राऐं | Prabhat Khabar Network

संचालिका मधुमता कुमारी का बयान

इस अवसर पर संचालिका मधुमता कुमारी ने कहा कि बेटियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, उन्हें केवल अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच और प्लेटफॉर्म मिलने की जरूरत है.

Also Read : लद्दाख घूमने दोस्तों संग गए थे भोजपुर के दो युवक, लैंडस्लाइड में हुई मौत, शव घर पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

ऐसे आयोजनों से छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें अपनी रचनात्मक प्रतिभा को सामने लाने का अवसर मिलता है. प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में सोनी कुमारी एवं रंजना कुमारी शामिल रहीं.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन