नालंदा : नालंदा में 4 साल के बच्चे की संदिग्ध मौत, पिता की पिटाई के बाद जमीन पर गिरने का आरोप
सदर अस्पताल में परिजन | Prabhat Khabar Network
बिहार के नालंदा में एक 4 साल के बच्चे की संदिग्ध मौत ने हड़कंप मचा दिया है. बच्चे की मौत के पीछे पिता द्वारा कथित पिटाई को वजह बताया जा रहा है. परिजनों का दावा है कि अस्पताल ले जाते समय बच्चे की जान चली गई.
Nalanda Child Death : बिहारशरीफ के तेलमर थाना क्षेत्र के बथानी पर गांव में चार वर्षीय बीमार बच्चे की संदिग्ध मौत के बाद सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान सुनील मांझी के पुत्र सोनू कुमार के रूप में हुई है.
आपके शहर में
पिता की पिटाई और जमीन पर गिरने का आरोप
आरोप है कि बीमारी के कारण बच्चा खाना खाते समय शौच-पेशाब कर दिया, जिससे गुस्साए पिता ने उसे दो-तीन थप्पड़ मार दिए. इसके बाद बच्चा जमीन पर गिर पड़ा.
अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में मौत का दावा
पिता का दावा है कि बच्चे को इलाज के लिए कल्याणबिगहा और सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से रेफर किए जाने के बाद रास्ते में उसकी मौत हो गई.
शव को सुनसान स्थान पर फेंकने की घटना
मौत के बाद परिजनों ने शव को गांव के बाहर सुनसान स्थान पर फेंक दिया. ग्रामीणों की सूचना पर तेलमर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव बरामद किया.

पुलिस कार्रवाई और पोस्टमार्टम
थानाध्यक्ष चन्द्रशेखर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल भेजा गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. लिखित आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए