नालंदा में 4 किमी लंबी तिरंगा यात्रा, 541 फीट तिरंगे के साथ उमड़ा जनसैलाब, 500 लोग हुए शामिल

Updated:
विज्ञापन

541 फीट लंबे तिरंगे के साथ चंडी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

नालंदा में 541 फीट लंबी भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया. लगभग 4 किलोमीटर की इस यात्रा में 500 से अधिक लोगों ने भाग लिया, जो देशभक्ति और सामाजिक जागरूकता का संगम बनी.

विज्ञापन

Nalanda Tiranga Yatra : हर घर तिरंगा अभियान के तहत गुरुवार को ज्ञानदीप विद्यालय, जैतीपुर के तत्वावधान में 541 फीट लंबी भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई. करीब चार किलोमीटर लंबी इस यात्रा से पूरा चंडी देशभक्ति के रंग में रंग गया. यात्रा के दौरान “वंदे मातरम्”, “भारत माता की जय”, “जय जवान-जय किसान”, “जय विज्ञान-जय अनुसंधान” जैसे देशभक्ति के नारों से पूरा वातावरण गूंजता रहा.

नालंदा अभियंत्रण महाविद्यालय परिसर में संपन्न हुई यात्रा

ज्ञानदीप विद्यालय से शुरू हुई तिरंगा यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए नालंदा अभियंत्रण महाविद्यालय, चंडी परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई. यात्रा में विद्यार्थियों सहित करीब 500 लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. सभी के हाथों में तिरंगा लहरा रहा था और सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोग यात्रा की भव्यता देखने के लिए उमड़ पड़े.

सामाजिक जागरूकता से जुड़े प्रदर्शित किए गए बैनर

यात्रा के दौरान सामाजिक जागरूकता से जुड़े 14 बैनर प्रदर्शित किए गए. इनमें जल-जीवन-हरियाली, हर घर मुफ्त सौर बिजली योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, एक पेड़ मां के नाम, स्वच्छता अभियान, दहेज विरोध तथा पानी बचाओ सहित कई महत्वपूर्ण संदेश शामिल थे.

गणमान्य लोगों और संस्थाओं की सहभागिता

ज्ञानदीप विद्यालय के निदेशक अजय कुमार ने बताया कि इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ तथागत, बिहारशरीफ के अध्यक्ष महेश कुमार लोहानी, वरिष्ठ सदस्य एवं ख्यात नेत्र चिकित्सक डॉ. अरविंद कुमार सिन्हा, डॉ. सुनील कुमार, विनोद गुप्ता एवं विश्वप्रकाश उपस्थित रहे. वहीं प्रजापिता ईश्वरीय विश्वविद्यालय, चंडी शाखा के भाई-बहनों ने भी यात्रा में सहभागिता की.

Also Read : लद्दाख घूमने दोस्तों संग गए थे भोजपुर के दो युवक, लैंडस्लाइड में हुई मौत, शव घर पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

नेतृत्व, सहयोग और देशभक्ति का संदेश

तिरंगा यात्रा का नेतृत्व इंट्रैक्ट क्लब ऑफ ज्ञानदीप ने किया. चंडी थाना पुलिस की टीम यात्रा के साथ रही और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सक्रिय रही. चंडी नगर पंचायत के मुख्य पार्षद मनोज कुमार डब्लू एवं उपमुख्य पार्षद प्रवीण कुमार सुमन का भी सहयोग रहा.

विद्यालय की प्राचार्य जयंती कुमारी सिन्हा सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं और स्वयंसेवक भी यात्रा में शामिल रहे. यात्रा के दौरान स्वयंसेवकों और पुलिसकर्मियों ने यातायात व्यवस्था संभालते हुए लोगों की सुविधा सुनिश्चित की. 541 फीट लंबे तिरंगे के साथ निकली इस यात्रा ने चंडी में देशभक्ति, सामाजिक जागरूकता और राष्ट्रीय एकता का अद्भुत संदेश दिया.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन