प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय से गूंजा वंदे मातरम्, डाक कर्मियों ने निकाली तिरंगा प्रभात फेरी

Updated:
विज्ञापन

प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के भग्नावशेष से हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ करते डाक विभाग के कर्मी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नालंदा डाक मंडल ने 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत विश्व धरोहर नालंदा में 'वंदे मातरम् संगीत कैंपेन' और प्रभात फेरी का आयोजन किया. डाक कर्मियों ने तिरंगा लहराते हुए देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया.

विज्ञापन

“हर घर तिरंगा” अभियान के तहत नालंदा डाक मंडल की ओर से गुरुवार को विश्व धरोहर नालंदा में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को बढ़ावा देने के लिए “वंदे मातरम् संगीत कैंपेन” एवं प्रभात फेरी का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

ऐतिहासिक प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के भग्नावशेष से निकली प्रभात फेरी विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए उप डाकघर, नालंदा पहुंचकर समाप्त हुई.

डाक कर्मियों द्वारा तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे

प्रभात फेरी में डाक कर्मी हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ आगे बढ़े. उन्होंने लोगों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा “हर घर तिरंगा” अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया.

Also Read : शेखपुरा में न्यायिक कार्यों की निगरानी के लिए नई कमेटी गठित, कोई भी व्यक्ति ऑनलाइन-ऑफलाइन कर सकेगा शिकायत

ऐतिहासिक नालंदा की धरती से निकला यह संदेश राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करने वाला रहा.

डाक अधीक्षक कुंदन कुमार का संदेश

इस अवसर पर डाक अधीक्षक, नालंदा मंडल कुंदन कुमार ने कहा कि “हर घर तिरंगा” महज एक अभियान नहीं, बल्कि देश के प्रति सम्मान, जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता की भावना को मजबूत करने का माध्यम है.

नालंदा जैसे ऐतिहासिक एवं अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल से तिरंगे और राष्ट्रप्रेम का संदेश देश-दुनिया तक पहुंचाना गौरव की बात है. उन्होंने नागरिकों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने और राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करने की अपील की.

Also Read : बोधगया की 80 फीट ऊंची बुद्ध प्रतिमा क्यों है पर्यटकों की पसंद? 5 तस्वीरों में जानिए इतिहास, खूबसूरती और खासियत

वंदे मातरम् राष्ट्रभाव और गौरवशाली विरासत का प्रतीक

उन्होंने कहा कि “वंदे मातरम्” राष्ट्रभाव और स्वतंत्रता आंदोलन की गौरवशाली विरासत का प्रतीक है. ऐसे आयोजनों के माध्यम से युवा पीढ़ी को देशभक्ति और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है.

कार्यक्रम में उपस्थित डाक कर्मी और अधिकारी

कार्यक्रम में डाक निरीक्षक दक्षिणी रामाशीष प्रसाद, रणजीत कुमार रजक, विकास राय, अभिषेक कुमार, मनीष कुमार, विनीता कुमारी, प्रतिभा नारायण, पाली कुमारी, सुनीता कुमारी, अंशु रानी, अमलेश कुमार, मिथलेश कुमार, शैलेन्द्र कुमार समेत नालंदा मंडल के कई डाक कर्मी मौजूद रहे. अंत में सभी ने राष्ट्रध्वज के सम्मान और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का संकल्प लिया.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन