राजगीर नवोदय विद्यालय में 'विज्ञान ज्योति' कार्यक्रम, छात्राओं को दिखाई गई तकनीकी करियर की राह

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में शिक्षक और प्रतिभागी | Prabhat Khabar Network

राजगीर के नवोदय विद्यालय में 'विज्ञान ज्योति' कार्यक्रम ने छात्राओं को एसटीईएम (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, अभियांत्रिकी और गणित) के क्षेत्र में करियर की नई राह दिखाई. विशेषज्ञों ने छात्रों के सवालों के जवाब दिए और भविष्य की संभावनाओं को उजागर किया.

विज्ञापन

राजगीर शहर के पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में गुरुवार को विज्ञान ज्योति कार्यक्रम के अंतर्गत उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ. इसमें जवाहर नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों के अलावा पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय तथा डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने भाग लिया.

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को विज्ञान ज्योति योजना के उद्देश्यों, गतिविधियों, उपलब्ध अवसरों और भविष्य की संभावनाओं से अवगत कराना गया. विद्यार्थियों ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से जुड़े विभिन्न सवाल पूछे, जिनका विशेषज्ञों द्वारा विस्तारपूर्वक समाधान किया गया.

फोटो - राजगीर के पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षक और प्रतिभागी | Prabhat Khabar Network
कार्यक्रम का उद्घाटन करते अतिथि | Prabhat Khabar Network

विद्यालय के प्राचार्य विनीत कुमार शुक्ला ने विद्यार्थियों को एसटीईएम (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, अभियांत्रिकी एवं गणित) के माध्यम से वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को जिज्ञासु बने रहकर अपने लक्ष्य की दिशा में निरंतर प्रयास करना चाहिए. विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र में बेहतर अवसरों का लाभ उठाकर विद्यार्थी अपने भविष्य को नई दिशा दे सकते हैं. विज्ञान ज्योति प्रभारी अर्चना गांधी, पीजीटी जीव विज्ञान ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से कार्यक्रम की गतिविधियों, उद्देश्यों और अवसरों की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया.

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने तथा एसटीईएम विषयों के अध्ययन और करियर संभावनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया. कार्यक्रम के अंत में सुशील कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया. मौके पर राजेन्द्र प्रसाद, नरेश अग्रवाल, छोटेलाल, नंदू यादव, अनुभव अवस्थी, पप्पू कुमार, रेखा सिंह, आभा कुमारी, राकेश कुमार शर्मा एवं जी.एस. स्कंद चौबे सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे.


विज्ञापन
रामविलास प्रसाद

लेखक के बारे में

By रामविलास प्रसाद

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन