नालंदा : सिलाव में आपदा पीड़ितों को बड़ी राहत, मंत्री श्रवण कुमार ने बांटे 4.27 लाख रुपये के सहायता चेक

Updated:
विज्ञापन
चेक देते मंत्री | Prabhat Khabar Network

चेक सौंपते मंत्री | Prabhat Khabar Network

नालंदा के सिलाव में ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने आपदा से प्रभावित 4.27 लाख रुपये से अधिक की सहायता राशि के चेक वितरित किए. इस दौरान मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना के तहत 15 लाभार्थियों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई.

विज्ञापन

नालंदा के सिलाव प्रखंड कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने राज्य सरकार की विभिन्न आपदा सहायता योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों के बीच कुल 4 लाख 27 हजार 406 रुपये की सहायता राशि का चेक वितरित किया.

इस दौरान मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आपदा से प्रभावित परिवारों की हरसंभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी पात्र व्यक्ति को योजना के लाभ से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा.

मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना के लाभार्थी

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना के तहत 15 लाभार्थियों को 20-20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई. लाभार्थियों में दरियासराय निवासी शशि भूषण कुमार एवं बेबी देवी, पचवारा निवासी प्रमिला देवी, मनियम निवासी माधुरी देवी, शाहपुर निवासी महाजनी देवी, बकसू निवासी कुमार मांझी, सबैत निवासी विभा देवी, नानंद निवासी अनिल कुमार श्रीवास्तव, मितवा निवासी रीता देवी, चकनीरपुर निवासी गुड़िया कुमारी, शाहपुर निवासी हकीकत चौधरी, जुनैदी निवासी आराध्या कुमारी, घोसतामा निवासी नीलम कुमारी, जय किशुन बिगहा निवासी रामा पंडित तथा करीयना निवासी सरिता देवी शामिल हैं.

श्रम संसाधन योजना और आगजनी पीड़ितों को सहायता

इसके अलावा श्रम संसाधन विभाग की योजना के तहत एक लाभार्थी परिवार को 38 हजार रुपये की सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया.

वहीं विंडीडीह गांव में आगजनी की घटना से प्रभावित किसान मदन प्रसाद सिंह, कार्यानंद भारती, कृष्णनंदन सिंह, ललन कुमार एवं पारस सिंह को कुल 89 हजार 406 रुपये की सहायता राशि वितरित की गई.

मंत्री श्रवण कुमार का संबोधन और अपील

चेक वितरण के दौरान ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि आपदा की घड़ी में प्रभावित परिवारों को तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है.

उन्होंने कहा कि इस योजना की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की थी और वर्तमान सरकार के नेतृत्व में भी इसे प्रभावी ढंग से संचालित किया जा रहा है. मंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार हमेशा कहा करते थे कि "राज्य के खजाने पर पहला अधिकार आपदा प्रभावित परिवारों का है."

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी प्रकार की दुर्घटना होती है तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें तथा पोस्टमार्टम अवश्य कराएं, क्योंकि कई सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए यह आवश्यक प्रक्रिया है.

कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रहलाद कुमार, अंचल अधिकारी प्रीति कुमारी, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी, नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि रंजीत कुमार, बिगुल सिंह, मुकेश सिंह, अनिल सिंह, डॉ. मनोज कुमार सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन