एस.यू. कॉलेज में पीजी सभी विषयों की पढ़ाई की मांग को लेकर नौवें दिन भी धरना जारी, तीन सब्जेक्ट की मिली मंजूरी

Updated:
विज्ञापन

धरना पर बैठे छात्र | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

एस.यू. कॉलेज हिलसा में पीजी की पढ़ाई सभी विषयों में शुरू कराने की मांग को लेकर छात्रों का नौवें दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा. आंशिक सफलता मिलते हुए तीन विषयों में पढ़ाई शुरू करने की मंजूरी मिल गई है, लेकिन छात्र शेष विषयों की मांग पर अड़े हैं.

विज्ञापन

हिलसा के एस.यू. कॉलेज में स्नातकोत्तर (पीजी) के सभी विषयों की पढ़ाई शुरू कराने की मांग को लेकर छात्रों का अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुक्रवार को नौवें दिन भी जारी रहा.

विज्ञापन

पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय द्वारा तीन विषयों को मंजूरी

इस बीच आंदोलनरत छात्रों को आंशिक सफलता मिली है. पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय ने पीजी स्तर पर हिंदी, मनोविज्ञान एवं रसायन शास्त्र विषयों की पढ़ाई की स्वीकृति प्रदान कर दी है. कॉलेज के प्राचार्य प्रो. शिवचंद सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार इन तीन विषयों में पीजी की पढ़ाई शुरू करने की मंजूरी मिल गई है.

इस निर्णय पर विभिन्न छात्र संगठनों ने खुशी जताते हुए इसे लंबे संघर्ष की आंशिक सफलता बताया.

छात्रों की समस्याएं और शेष विषयों की मांग

धरना पर बैठे छात्रों का कहना है कि एस.यू. कॉलेज हिलसा अनुमंडल का एकमात्र अंगीभूत महाविद्यालय है. इसके बावजूद यहां सभी विषयों में पीजी की पढ़ाई उपलब्ध नहीं होने से विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए बिहारशरीफ, पटना एवं अन्य शहरों का रुख करना पड़ता है, जिससे आर्थिक एवं शैक्षणिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

छात्रों ने स्पष्ट किया कि दर्शनशास्त्र, अंग्रेजी, भौतिकी, वनस्पति विज्ञान, प्राणी विज्ञान सहित शेष सभी विषयों में भी पीजी की पढ़ाई शुरू होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा.

विधायक रुहेल रंजन का समर्थन

इस दौरान छात्र जदयू के प्रदेश प्रभारी सह इस्लामपुर विधायक रुहेल रंजन ने धरना स्थल पहुंचकर छात्रों को समर्थन दिया. उन्होंने कहा कि छात्रों की मांग उचित है और वे पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय प्रशासन एवं राज्य सरकार से वार्ता कर शेष विषयों में भी जल्द पीजी की पढ़ाई शुरू कराने का प्रयास करेंगे.

धरना में शामिल प्रमुख छात्र और कार्यकर्ता

धरना में आशीष पटेल, प्रसेनजीत कुमार उर्फ रिशु पटेल, धर्मपाल राज, राकेश कुमार, आशीष राज, अंकेश रंजन, पंकज यादव, आइसा कुमारी, नीतीश कुमार, आदित्य कुमार, चितरंजन कुमार, विभूति कुमार, शशिकांत कुमार, धर्मेंद्र यादव, ऋतिक सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं विभिन्न छात्र संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन