नालंदा : नगरनौसा में अंतर देवी का दबदबा कायम, तीसरी बार बनीं प्रखंड प्रमुख, समर्थकों ने किया भव्य स्वागत

Updated:
विज्ञापन
नवनिर्वाचित निर्विरोध प्रखंड प्रमुख अंतर देवी | Prabhat Khabar Network

नवनिर्वाचित निर्विरोध प्रखंड प्रमुख अंतर देवी | Prabhat Khabar Network

नगराेंसा में अंतर देवी एक बार फिर निर्विरोध प्रखंड प्रमुख चुनी गई हैं. अविश्वास प्रस्ताव के बाद रिक्त हुए पद पर हुए चुनाव में उनका दबदबा कायम रहा. समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया.

विज्ञापन

चुनाव अनुमंडल निर्वाचन पदाधिकारी सह एसडीओ अमित कुमार पटेल एवं एडीएम रंजन कुमार चौधरी की देखरेख में संपन्न हुआ. एसडीओ ने बताया कि प्रखंड की 13 पंचायत समिति सीटों में से 10 सदस्यों ने चुनाव प्रक्रिया में भाग लिया.

प्रखंड प्रमुख पद के लिए केवल अंतर देवी ने नामांकन दाखिल किया, जिसके कारण उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया. चुनाव के दौरान सत्येंद्र पासवान, आशा देवी, ललिता कुमारी, अंतर देवी, शिरोमणि कुमार, संजय कुमार वर्मा, राजीव रंजन कुमार, मृदुला कुमारी, भुवनेश्वर बिंद एवं सुशीला देवी उपस्थित रहे. वहीं रंजू देवी, धर्मा देवी एवं सुमंती देवी अनुपस्थित रहीं.

समर्थकों द्वारा भव्य स्वागत और अंतर देवी की प्रतिक्रिया

निर्विरोध निर्वाचित घोषित होने के बाद जैसे ही अंतर देवी अनुमंडल कार्यालय से बाहर निकलीं, समर्थकों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया और जीत की बधाई दी. पत्रकारों से बातचीत में अंतर देवी ने कहा कि नगरनौसा प्रखंड के सभी पंचायतों के जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों के सहयोग से प्रखंड के समग्र विकास के लिए पूरी ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगी.

उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी.

अविश्वास प्रस्ताव के बाद खाली हुआ था पद

उल्लेखनीय है कि 6 जून 2026 को तत्कालीन प्रखंड प्रमुख के खिलाफ 10 पंचायत समिति सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव लाया था. इसके बाद रिक्त हुए पद के लिए यह चुनाव कराया गया, जिसमें अंतर देवी निर्विरोध प्रखंड प्रमुख चुनी गईं.


विज्ञापन
Santosh Kumar

लेखक के बारे में

By Santosh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन