नालंदा : हिलसा में शिक्षक प्रमोद कुमार को दी गई भावुक विदाई, सम्मान समारोह में छलकीं यादें

Updated:
विज्ञापन
विशिष्ट शिक्षक प्रमोद कुमार को भावभीनी विदाई | Prabhat Khabar Network

विशिष्ट शिक्षक प्रमोद कुमार को भावभीनी विदाई | Prabhat Khabar Network

नालंदा के हिलसा प्रखंड में शिक्षक प्रमोद कुमार के सम्मान में एक भावुक विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया. छात्र-छात्राओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और शिक्षकों के स्नेह भरे शब्दों ने माहौल को यादगार बना दिया.

विज्ञापन

नालंदा के हिलसा प्रखंड क्षेत्र के राजकीयकृत नंदकेश्वर सिंह प्लस-टू उच्च विद्यालय, चिकसौरा में शुक्रवार को विद्यालय के विशिष्ट शिक्षक प्रमोद कुमार के सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समां बांध दिया, वहीं भावुक विदाई के क्षणों ने उपस्थित लोगों को भाव-विभोर कर दिया.

सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और भावुक गीत

कार्यक्रम की शुरुआत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने नृत्य एवं संगीत की आकर्षक प्रस्तुति दी. विद्यालय के संगीत शिक्षक रामनाथ शर्मा ने भावुक विदाई गीत प्रस्तुत कर समारोह को भावनात्मक बना दिया.

प्रभारी प्रधानाध्यापक का संबोधन और सराहना

विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक रामकुमार ओझा ने अपने संबोधन में प्रमोद कुमार के शैक्षणिक योगदान, अनुशासन और विद्यार्थियों के प्रति उनके समर्पण की सराहना की. उन्होंने कविता पाठ के माध्यम से उनके व्यक्तित्व को याद करते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की.

अतिथियों की उपस्थिति और सम्मान भेंट

समारोह में विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक नजमुल हसन, पूर्व लिपिक अरविंद कुमार, सेवानिवृत्त हिंदी शिक्षक देवेंद्र प्रसाद, सुधीर कुमार, अखिलेश कुमार सहित प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, शिक्षक, बुद्धिजीवी एवं समाजसेवी उपस्थित रहे. सभी ने अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर प्रमोद कुमार को सम्मानित किया तथा शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.

शिक्षक प्रमोद कुमार की प्रतिक्रिया

अपने संबोधन में प्रमोद कुमार ने विद्यालय परिवार, सहकर्मियों और विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें यहां से मिले स्नेह और सम्मान की स्मृतियां जीवनभर प्रेरित करती रहेंगी.


विज्ञापन
Santosh Kumar

लेखक के बारे में

By Santosh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन