कार्य में सुस्ती पर एसआई प्रीति व ममता गिरी निलंबित

महिला थानाध्यक्ष अनामिका कुमारी को अपशब्द बोलने एवं 51 कांडों में चार्जसीट नहीं सौंपने के मामले में लापरवाह एआई प्रीती कुमारी सहित दो महिला सब इंस्पेक्टर को एसपी बलीराम चौधरी ने निलंबित कर दिया है.
शेखपुरा. महिला थानाध्यक्ष अनामिका कुमारी को अपशब्द बोलने एवं 51 कांडों में चार्जसीट नहीं सौंपने के मामले में लापरवाह एआई प्रीती कुमारी सहित दो महिला सब इंस्पेक्टर को एसपी बलीराम चौधरी ने निलंबित कर दिया है. इस मामले में निलंबित प्रीति कुमारी फिलहाल महिला था शेखपुरा में पदस्थापित थी. वहीँ चेवाड़ा थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर ममता गिरी के खिलाफ भी निलंबन की कार्रवाई की गई है. इस बड़ी कार्रवाई की पुष्टि एसपी बलीराम चौधरी ने किया है. एसपी ने बताया कि निलंबित एसआई प्रीति कुमारी का पदस्थापन कुछ माह पहले ही शेखपुरा के महिला थाना में किया गया था. लेकिन वह महिला थाने में कभी भी नहीं रहती थी. इसी बात को लेकर जब महिला थानाध्यक्ष ने सब इंस्पेक्टर को आगाह किया तब वह भड़क गई और महिला थानाध्यक्ष को अपशब्द बोल दिया. इस घटना क्रम से आहत महिला थानाध्यक्ष ने पूरे मामले की शिकायत एसपी से की. एसपी ने बताया कि टाउन थाने में ड्यूटी के दौरान उक्त एसआई प्रीति कुमारी पर 51 कांडों में चार्जसीट नहीं सौंपने का भी गंभीर लापरवाही सामने आया था. दोनों मामले में जांच करते हुए निलंबन की प्रथम कार्रवाई की गई है. वही निलंबन के दूसरे मामले में एसपी ने बताया कि 2024 में सब इंस्पेक्टर ममता गिरी बरबीघा थाने में तैनात थी. वहां एक आर्म्स एक्ट के मामले में प्रशासनिक अधिकार के द्वारा अभियोजन स्वीकृति दिया गया था. लेकिन उक्त अभियोजन स्वीकृत की त्रुटि पूर्ण प्रति को अनुसंधानकर्ता होने के बावजूद न्यायालय में समर्पित कर दिया. हाल के दिनों में जब उक्त मामले का ट्रायल शुरू हुआ तब न्यायालय ने त्रुटि पूर्ण अभियोजन स्वीकृत की प्रति समर्पित करने में सब इंस्पेक्टर ममता गिरी को लापरवाह करार दिया. इसी मामले को लेकर निलंबन की कार्रवाई की गई है. एसपी के द्वारा अलग-अलग मामले में शेखपुरा के दो सब इंस्पेक्टर को निलंबित करने की कार्रवाई के बाद पुलिस महकमा में हड़कंप की स्थिति उत्पन्न हो गई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




