ePaper

रैयतों ने पीटीसी विस्तारण के लिए जमीन अधिग्रहण की विरोध

Updated at : 30 Nov 2025 9:27 PM (IST)
विज्ञापन
रैयतों ने पीटीसी विस्तारण के लिए जमीन अधिग्रहण की विरोध

प्रखंड क्षेत्र के कटारी गांव के ग्रामीणों ने पीटीसी विस्तारण के लिए की जा रही जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया का विरोध शुरू कर दिया है.

विज्ञापन

राजगीर. प्रखंड क्षेत्र के कटारी गांव के ग्रामीणों ने पीटीसी विस्तारण के लिए की जा रही जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया का विरोध शुरू कर दिया है. ग्रामीण रैयतों का कहना है कि किसी भी स्थिति में वे अपनी जमीन नहीं देंगे. बताया गया है कि बिहार पुलिस अकादमी के विस्तारण के लिए कटारी मौजा के टेकारतर खंधा में चक्रपाणि रेसिडेंशियल स्कूल के उत्तर दिशा में करीब 22 एकड़ जमीन अधिग्रहित की जा रही है. किसान शशिकांत कुमार सिंह, महेंद्र प्रसाद सिंह, गुड्डू कुमार, शंभू कुमार, उर्मिला कुमारी, गजेंद्र नारायण सिंह, ईश्वर राम, सुरेश प्रसाद सहित कई रैयतों ने आरोप लगाया है कि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी तरह मनमानी व गलत तरीके से की जा रही है. उन सबों की खेती-बारी चौपट हो जाएगी. रैयतों का कहना है कि वर्तमान बाजार मूल्य के हिसाब से उचित मुआवजा निर्धारित नहीं किया गया है. कौड़ी के भाव जमीन अधिग्रहण की कार्रवाई की जा रही है. ग्रामीणों ने कहा कि वे जमीन नहीं देंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANTOSH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन