ePaper

पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन 16 से 18 तक शेखपुरा में

Updated at : 10 Sep 2025 10:02 PM (IST)
विज्ञापन
पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन 16 से 18 तक शेखपुरा में

जिला समाहरणालय परिसर के जिला सूचना जन संपर्क कार्यालय के सामने पासपोर्ट आवेदन के निष्पादन के लिये चलंत "पासपोर्ट सेवा मोबाईल वैन’ कैम्प का आयोजन किया जायगा.

विज्ञापन

शेखपुरा. जिला समाहरणालय परिसर के जिला सूचना जन संपर्क कार्यालय के सामने पासपोर्ट आवेदन के निष्पादन के लिये चलंत “पासपोर्ट सेवा मोबाईल वैन’ कैम्प का आयोजन किया जायगा. क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय पटना द्वारा यह मोबाइल वैन विभिन्न जिलों में पहुंचकर अपनी सेवाएं दे रहा है. इस संबंध में जिला सूचना जन सम्पर्क पदाधिकारी ने बताया की हाल ही में 12 मई से विदेश मंत्रालय भारत सरकार द्वारा क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय पटना में चिप लगा पासपोर्ट जारी करने का शुभारंभ किया जा चुका है.डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्रों में आवेदकों की बढ़ती संख्या एवं शेखपुरा जिला में डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र न होने के कारण क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय पटना द्वारा 16 से 18 सितम्बर तक सूचना एवं जन सम्पर्क कार्यालय परिसर के बाहर “पासपोर्ट सेवा मोबाईल वैन कैम्प “का आयोजन किया जा रहा है. अप्रैल 2024 के बाद से कुल दस कैंप आयोजित किए जा चुके हैं. सीवान, गोपालगंज, पूर्णिया, पुलिस जिला बगहा एवं लखीसराय में आयोजित होने के बाद शेखपुरा में आयोजित होने वाला यह 11वां कैंप है. इस कैम्प में नये एवं पुनर्निंगमन पासपोर्ट आवेदन स्वीकार किए जाएंगे. इस कैम्प के लिए प्रतिदिन 55 अप्वाइंटमेंट स्लॉट जारी किए जाएंगे. ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन तथा अधिक जानकारी के लिए कृपया इस वेबसाइट www.passportindia.gov.in को देख सकते हैं. आवेदकों को ऑनलाईन आवेदन भरकर निर्धारित शुल्क जमाकर पासपोर्ट सेवा मोबाईल वैन कैंप के लिए अप्वाइंटमेंट लेना होगा एवं लिए गए नियत दिन, समय एवं स्थान पर आवश्यक कागजातों की मूलप्रति एवं इन सभी की स्व-अभिप्रमाणित छायाप्रति लेकर फोटो, उंगलियों के निशान एवं आवेदन तथा मूल प्रमाणपत्रों की जांच हेतु सशरीर उपस्थित होना होगा. जरूरी कागजात संबंधी जानकारी के लिए आवेदक वेबसाइट का देख सकते हैं. इस कैम्प में पीसीसी हेतु आवेदन, किसी कारण अथवा प्रमाणपत्र हेतु रोके गए आवेदन एवं बिना पूर्व में ऑनलाईन समय लिए गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANTOSH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन