आतंकी हमले में 28 पर्यटकों की मौत पर आक्रोश तेज

Updated:
विज्ञापन
आतंकी हमले में 28 पर्यटकों की मौत पर आक्रोश तेज

कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में 28 पर्यटकों की हत्या के खिलाफ लोगों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है.

विज्ञापन

शेखपुरा. कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में 28 पर्यटकों की हत्या के खिलाफ लोगों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है. शुक्रवार की शाम शहर में शेखपुरा शहर में विश्व हिंदू परिषद और भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा संयुक्त रूप से आक्रोश मार्च निकाला गया. इस जुलूस में शामिल सैकड़ो की तादाद में शामिल युवाओं ने पाकिस्तान के इस कायराना हरकत पर जमकर आक्रोश जताया. इसके साथ ही आतंवादियों के हाथों मारे गए पर्यटकों के प्रति श्रधांजलि जाहिर की. जुलूस में शामिल लोग विभिन्न मांगों से लेकर स्लोगन लिखी शक्तियों अपने हाथों में लेकर चल रहे थे और सरकार से इसके बदले कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे . इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष रेशमा भारती, भाजपा नेता विश्व हिंदू परिषद के अरुण भगत अन्य लोग शामिल थे.

इंडिया गठबंधन में शामिल दलों ने निकाला कैंडल मार्च

उधर, इंडिया गठबंधन में शामिल दलों की ओर से भी शहर में कैंडल मार्च निकाला गया. इस कैंडल मार्च में राजद विधायक विजय सम्राट सहित विभिन्न दलों के जिलाध्यक्ष और बड़ी संख्यां में कार्यकर्ता गण शामिल हुए. इस मौके पर वीआईपी पार्टी के युवा बिहार प्रदेश अध्यक्ष पप्पू चौहान, सीपीआई के जिला सचिव प्रभात कुमार पांडेय, भाकपा माले के जिला सचिव विजय कुमार विजय, राजद जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह सहित बड़ी तादाद में लोग शामिल थे. इस मौके पर लोगों ने कश्मीर की पर्यटकों की आतंकी हमले में मौत की घटना पर गहरा आक्रोश जताते हुए सुरक्षा में चूक पर भारत सरकार के गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी की. इंडिया गठबंधन के नेताओं ने पीड़ित परिवारों को मुआवजा राशि देने के साथ ही आतंकी गतिविधियों में शामिल लोगों में त्वरित कार्रवाई किए जाने की मांग की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Santosh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Santosh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन