ePaper

मैट्रिक व इंटरमीडिएट की सेंटअप परीक्षा 19 से

Updated at : 02 Nov 2025 9:26 PM (IST)
विज्ञापन
मैट्रिक व इंटरमीडिएट की सेंटअप परीक्षा 19 से

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना के द्वारा मैट्रिक तथा इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा-2026 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए सेंटअप परीक्षा की तिथि की घोषणा कर दी गई है.

विज्ञापन

बिहारशरीफ. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना के द्वारा मैट्रिक तथा इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा-2026 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए सेंटअप परीक्षा की तिथि की घोषणा कर दी गई है. इंटरमीडिएट तथा मैट्रिक की सेंटअप परीक्षा 19 नवंबर से शुरू होगी. इंटरमीडिएट की प्रैक्टिकल परीक्षा 27 से 29 नवंबर तक आयोजित की जायेगी. मैट्रिक की सेंटअप परीक्षा भी 19 से 22 नवंबर तक आयोजित की जायेगी. छात्र- छात्राओं की यह सेंटअप परीक्षा उनके अपने विद्यालयों में ही आयोजित की जायेगी. पूर्ववर्ती छात्र-छात्राओं को सेंटअप परीक्षा में शामिल होने की आवश्यकता नहीं है. इस वर्ष मैट्रिक तथा इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा में लगभग 85 हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल होंगे. उक्त आशय की जानकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी आनंद विजय ने दी. उन्होंने बताया कि परीक्षा समिति के निर्देशानुसार छात्र-छात्राओं की सेंटअप परीक्षा के लिए सभी माध्यमिक तथा उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक को तैयारी करने का निर्देश दिया गया है. 75 फ़ीसदी उपस्थिति वाले छात्र ही होंगे परीक्षा में शामिल:- जिन छात्र-छात्राओं की विद्यालय में 75 फीसदी उपस्थिति होगी केवल वही छात्र- छात्राएं इस परीक्षा में शामिल हो सकेंगे. इस परीक्षा में उत्तीर्ण होना अनिवार्य होगा. परीक्षा समिति द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि वार्षिक परीक्षा- 2026 में शामिल होने के लिए सूचीकृत नियमित, स्वतंत्र एवं क्वालिफाइंग कोटि के विद्यार्थियों के लिए यह परीक्षा संस्थान स्तर पर आयोजित होगी. पूर्ववर्ती, कंपार्टमेंटल या सुधार कोटि के विद्यार्थियों को सेंटअप परीक्षा में शामिल नहीं होना है. दो पालियों में आयोजित होगी परीक्षा:- मैट्रिक तथा इंटरमीडिएट की सेंटअप परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी. पहली पाली की परीक्षा 9:30 बजे पूर्वाह्न से 12:45 बजे अपराह्न तक जबकि द्वितीय पाली की परीक्षा 2:00 बजे से 5:15 बजे अपराह्न तक आयोजित की जायेगी. छात्रों को शुरूआत के 15 मिनट का समय प्रश्न पत्र को पढ़ने और समझने के लिए दिए जाएंगे. इसी परीक्षा की तर्ज पर वार्षिक परीक्षा आयोजित की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANTOSH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन