नालंदा : निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे व्यक्ति की करंट लगने से मौत, दो साथी बचे

Updated:
विज्ञापन
निर्माण कार्य के दौरान करंट लगने से राजमिस्त्री की मौत.

नालंदा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे एक राजमिस्त्री की करंट लगने से मौत हो गई. परिवार ने मकान मालिक पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है, जिससे इलाके में गुस्सा है.

विज्ञापन

Nalanda News : नालंदा जिले के लहेरी थाना क्षेत्र स्थित मंगला स्थान के पास बुधवार को निर्माण कार्य के दौरान करंट लगने से एक राजमिस्त्री की मौत हो गई. मृतक की पहचान चंडी थाना क्षेत्र के भेड़िया गांव निवासी स्वर्गीय कृष्ण पासवान के 45 वर्षीय पुत्र बलविंदर पासवान के रूप में हुई है.

बताया जाता है कि बलविंदर पासवान मंगला स्थान के पास एक निर्माणाधीन मकान में राजमिस्त्री का काम कर रहे थे. इसी दौरान दीवार पर छैनी चलाते समय वह दीवार के अंदर से गुजर रहे बिजली के करंट की चपेट में आ गए, जिससे उन्हें जोरदार झटका लगा और वे गंभीर रूप से घायल हो गए.

परिजनों का मकान मालिक पर लापरवाही का आरोप

मृतक के साला विक्रम ने बताया कि काम शुरू होने से पहले मकान मालिक से बिजली का कनेक्शन बंद कराने का अनुरोध किया गया था. इसके बावजूद बिजली आपूर्ति बंद नहीं की गई, जिसके कारण यह हादसा हुआ.

घटना के बाद मकान मालिक और अन्य लोगों ने आनन-फानन में बलविंदर को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. हादसे के समय बलविंदर के साथ दो अन्य राजमिस्त्री भी काम कर रहे थे. हालांकि, वे दोनों इस दुर्घटना में बाल-बाल बच गए.

पुलिस ने कराया शव का पोस्टमार्टम, जांच जारी

मृतक अपने पीछे दो बेटे और दो बेटियां छोड़ गए हैं. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. सूचना मिलते ही लहेरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर बिहारशरीफ सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

लहेरी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि परिजनों से आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

Also Read : शेखपुरा में मकान मालिक बिना पुलिस वेरिफिकेशन के किराये पर नहीं दे सकेंगे मकान, जानें नया नियम


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन