ePaper

आतंकियों के कुकृत्य पर शहरवासियों में भारी आक्रोश

Updated at : 24 Apr 2025 9:27 PM (IST)
विज्ञापन
आतंकियों के कुकृत्य पर शहरवासियों में भारी आक्रोश

कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को 27 निर्दोष पर्यटकों की नृशंस हत्या पर गुरुवार को जिलेवासियो में गहरा दु:ख के साथ-साथ भारी आक्रोश भी देखा गया.

विज्ञापन

बिहारशरीफ. कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को 27 निर्दोष पर्यटकों की नृशंस हत्या पर गुरुवार को जिलेवासियो में गहरा दु:ख के साथ-साथ भारी आक्रोश भी देखा गया. जिले के विभिन्न संगठनों के द्वारा कैंडल मार्च निकालकर देश के विभिन्न राज्यों के मृत पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी गई. इस अवसर पर भारी संख्या में लोग स्थानीय अस्पताल चौराहा स्थित शहीद हरदेव गोलंबर के पास मोमबत्तियां जलाकर काफी आक्रोश भी व्यक्त किया. लोग इसे आतंकियों का कायराना हरकत करार दे रहे थे. लोगों में सर्वाधिक इस बात का गुस्सा देखा गया कि आतंकियों ने पर्यटकों से उनका धर्म पूछ कर सिर्फ हिंदू पर्यटकों की ही हत्या की गई. विभिन्न संगठनों के सदस्यों के द्वारा इस अवसर पर आतंकी घटना की तीखी आलोचना की गई. लोगों ने जमकर नारेबाजी भी की. इस अवसर पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के अध्यक्ष डॉ अरुण कुमार के नेतृत्व में शहर के सभी जाने-माने चिकित्सक कैंडल मार्च में शामिल हुए. चिकित्सकों ने कहा कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है लोग वहां की खूबसूरती से आकर्षित होकर पर्यटन के उद्देश्य से पहुंचते हैं. आतंकियों की मनसा पर्यटकों को रोक कर स्थानीय निवासियों के व्यवसाय को समाप्त करना है. इस अवसर पर डॉ अरविंद कुमार सिन्हा, डॉ दीनानाथ वर्मा, डॉ चंदेश्वर प्रसाद, डॉ संध्या सिन्हा, डॉ अमरदीप, डॉ सुनीति सिन्हा, डॉ ममता कौशांबी, अनील कुमार अकेला, डॉ अभिषेक कुमार, डॉ मनोज कुमार, डाॅ सियाशरण प्रसाद, डॉ सुनील कुमार सहित अन्य चिकित्सक शामिल हुए. इधर रोटरी तथागत के अध्यक्ष डॉ जोसेफ टीटी ने कैंडल मार्च का नेतृत्व करते हुए कहा कि हम भारतवासी आतंकवादियों के मंसूबों को कभी सफल होने नहीं देंगे. इस दुख की घड़ी में हम सारे देशवासी जाति धर्म से ऊपर उठकर देश हित में कार्य करेंगे. इस अवसर पर रोटरी तथागत के सभी सदस्य शामिल हुए. इसी प्रकार इंटरेक्ट क्लब के सैकड़ो बच्चे सेंट जोसेफ अकादमी के बैनर तले कैंडल मार्च में शामिल हुए. रोटरी नालंदा के अध्यक्ष राजा बाबू के नेतृत्व में भी कैंडल मार्च निकालकर आतंकवादी हमले का जमकर विरोध किया गया. उन्होंने कहा कि आतंकवादी धर्म के नाम पर देश को बांटने की साजिश रच रहे हैं. जिसे हम हिंदुस्तानी कभी सफल होने नहीं देंगे. इसी प्रकार रोटरी बिहार शरीफ के द्वारा भी पहलगाम में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई. भारत विकास परिषद के अध्यक्ष मधुलिका बिहार के नेतृत्व में भी सैकड़ो सदस्यों के द्वारा कैंडल मार्च निकालकर पहलगाम के मृतक पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी गई. लायंस क्लब बिहार शरीफ के सदस्यों ने भी कैंडल मार्च निकालकर पहलगाम में 27 पर्यटकों की मौत पर दुख व्यक्त किया गया. सदस्यों ने मृतको के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की. इसी प्रकार पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के बैनर तले जिले के दर्जनों निजी विद्यालयों के संचालकों के द्वारा नृशंस आतंकी घटना की कठोर निंदा की गई . सदस्यों ने कहा कि जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है .भारत कभी भी दुश्मनों की साजिश को सफल होने नहीं देगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANTOSH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन