तालाब में डूबने से बच्ची की मौत, सदमे में दादा ने भी तोड़ा दम
Published by :SANTOSH KUMAR SINGH
Published at :21 Apr 2025 9:20 PM (IST)
विज्ञापन

रहुई प्रखंड के भागनबिगहा ओपी क्षेत्र के कादीबिगहा गांव रविवार को तालाब में डूबने से एक सात वर्षीय बच्ची की मौत हो गई.
विज्ञापन
ही परिवार से दो की मौत से गांव में पसरा मातम
फोटो : सदर अस्पताल में मृतक के गमगीन परिजन बिहारशरीफ. रहुई प्रखंड के भागनबिगहा ओपी क्षेत्र के कादीबिगहा गांव रविवार को तालाब में डूबने से एक सात वर्षीय बच्ची की मौत हो गई. इस घटना से आहत उसके दादा ने भी सदमे में दम तोड़ दिया. एक ही परिवार से दादा-पोती की एक साथ मौत ने पूरे गांव को शोक का माहौल कायम है. मृतका संटू रविदास की सात वर्षीय पुत्री शिवानी कुमारी थी. परिवार वालों ने बताया कि रविवार की दोपहर शिवानी खेलने के लिए घर से निकली थी. इसी दौरान काली मंदिर के पास स्थित तालाब पर हाथ-पैर धोते समय उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गई. शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसे ढूंढना शुरू किया. कई घंटे की तलाश के बाद काली मंदिर के समीप स्थित तालाब से शिवानी का शव बरामद किया गया. इधर, शिवानी के दादा कारू रविदास, जो कि बिहार शरीफ के एक निजी अस्पताल में पहले से इलाजरत थे, को जैसे ही पोती की मौत की सूचना मिली, वे यह सदमा बर्दाश्त नहीं कर सके और सोमवार की सुबह उनकी भी मौत हो गई. परिवार पहले से ही ईंट-भट्ठा पर मजदूरी कर किसी तरह गुजर-बसर कर रहा था. इस दोहरी मौत से उनके ऊपर दुखों का पहाड़ तोड़ दिया है. सोमवार को जब एक साथ दादा और पोती का शव गांव पहुंचा, तो पूरे गांव में कोहराम मच गया. सूचना मिलते ही ओपी प्रभारी शैलेश कुमार झा मौके पर पहुंचे और शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है. प्रखंड विकास पदाधिकारी धर्मराज कुमार द्वारा मृतक के परिजनों को पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार रुपये की सहायता राशि दी गई है. प्रशासन की ओर से अन्य सरकारी मदद का भी आश्वासन दिया गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




