ePaper

77 हजार नकद, जेवरात के साथ चार चोर गिरफ्तार

Updated at : 21 Apr 2025 9:16 PM (IST)
विज्ञापन
77 हजार नकद, जेवरात के साथ चार चोर गिरफ्तार

पुलिस ने हाल के दिनों में चोरी की लगातार हो रही वारदातों का पर्दाफाश करते हुए 4 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है.

विज्ञापन

नीमगंज मरियम टोला में हुई थी लाखों की चोरी

बिहार थाना, सोहसराय, लहेरी और दीपनगर इलाके में देते थे वारदात को अंजाम

बिहारशरीफ. पुलिस ने हाल के दिनों में चोरी की लगातार हो रही वारदातों का पर्दाफाश करते हुए 4 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी के 77 हजार रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवरात, चोरी के औजार और अन्य सामान बरामद किए गए हैं. सोमवार को स्मार्ट सिटी भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में विधि व्यवस्था डीएसपी राम दुलार प्रसाद ने बताया कि यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक भारत सोनी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा की गई. टीम ने नीमगंज मरियम टोला, सोहसराय, लहेरी और दीपनगर थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं की गंभीरता से जांच की और आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया. नीमगंज मरियम टोला निवासी राजो रजक ने नगर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह अपने परिवार सहित हरिद्वार गए हुए थे. इसी दौरान चोरों ने उनके घर को निशाना बनाते हुए हीरे, सोने-चांदी के जेवर, 25 हजार नकद व अन्य कीमती सामान चुरा लिया. पुलिस जांच में यह खुलासा हुआ कि चोरी में बरामद जेवरातों को थरथरी थाना क्षेत्र के बड़ी छरियारी गांव निवासी दीपक कुमार, जो एक ज्वेलरी दुकानदार है, को बेच दिया गया था. दीपक ने जेवरातों को गला कर सोने का डिक्का बना लिया था. पुलिस ने उसे भी बरामद कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों में बिहार थाना क्षेत्र के छज्जू मोहल्ला निवासी मोहम्मद सैफ उर्फ लल्लू, गढ़पर निवासी छोटू महतो, थरथरी थाना क्षेत्र के बड़ी छरियारी निवासी ज्वेलरी दुकानदार दीपक कुमार, रहुई थाना क्षेत्र के मौजी उर्फ मनोज यादव है. सभी गिरफ्तार आरोपियों पर पूर्व में भी चोरी और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं. छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष सम्राट दीपक, राजमणि, दारोगा रविंद्र कुमार, मिथिलेश कुमार पंडित, रवि कुमार गुप्ता, गौरव कुमार सिंह, दीपक कुमार, सोनू कुमार गुप्ता, गौरी शंकर ठाकुर, जमादार नंदकुमार सिंह, राकेश कुमार सिंह और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANTOSH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन