पत्नी से मिलने पहुंचे दूसरे पति की पहले पति ने की पिटाई, जख्मी

नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र के गौरी बिगहा गांव में सोमवार की शाम पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया.
चंडी. नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र के गौरी बिगहा गांव में सोमवार की शाम पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. गांव में उस वक्त अफरातफरी मच गयी जब एक विवाहिता से मिलने पहुंचे उसके दूसरे पति की पिटाई उसके पहले पति ने अपने साथियों के साथ मिलकर कर दी. इस घटना में दूसरे पति को गंभीर चोटें आयी हैं. उसे पहले चंडी रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. घटना के संबंध में विवाहिता पिंकी देवी ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2018 में उसकी शादी गौरी बिगहा गांव में हुई थी. शादी के कुछ समय बाद एक पुत्र भी हुआ. इसी बीच वह एक अन्य युवक से बातचीत करने लगी. एक दिन उसके पति ने उसे युवक से बात करते हुए पकड़ लिया, जिसके बाद गुस्से में आकर पति ने उसे घर से बाहर निकाल दिया. पिंकी देवी ने बताया कि इसके बाद वर्ष 2024 में उसने उसी युवक से शादी कर ली और उसके साथ रहने लगी. लेकिन इस दौरान उसका पहला पति सोशल मीडिया पर उसके खिलाफ अभद्र और अश्लील बातें लिखकर फोटो वायरल करने लगा. लगातार प्रताड़ना से तंग आकर वह वापस पहले पति के घर लौट आयी. सोमवार की शाम उसका दूसरा पति, माधोपुर निवासी सिंटू, चोरी-चुपके अपने बच्चे से मिलने गौरी बिगहा पहुंचा था. इसी दौरान पहले पति को इसकी भनक लग गयी. गुस्से में आकर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर सिंटू की जमकर पिटाई कर दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




