ePaper

लेन-देन को लेकर मारपीट, मां-बेटा जख्मी

Updated at : 10 Sep 2025 10:01 PM (IST)
विज्ञापन
लेन-देन को लेकर मारपीट, मां-बेटा जख्मी

नालंदा थाना क्षेत्र के मेहंदीनगर गांव में रुपये के लेन-देन को लेकर गोतिया के बीच विवाद के दौरान जमकर मारपीट हुई.

विज्ञापन

सिलाव, नालंदा थाना क्षेत्र के मेहंदीनगर गांव में रुपये के लेन-देन को लेकर गोतिया के बीच विवाद के दौरान जमकर मारपीट हुई. इस घटना में एक महिला और उनका 10 वर्षीय पुत्र जख्मी हो गए. जख्मी महिला लक्ष्मीनिया देवी और उनका पुत्र शिवम कुमार है. दोनों को इलाज के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. महिला ने बताया कि गोतिया के लोगों ने कर्ज के रूप में उन्हें 4 हजार रुपए दिए थे. पैसा मांगने पर वे टालते रहे. मंगलवार की देर शाम जब पुनः पैसा मांगने गई, तो गोतिया के लोगों ने लाठी-डंडे से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया. इसके बाद दोनों ने किसी तरह अपनी जान बचाकर भागने में सफलता पाई. नालंदा थाना अध्यक्ष निशी कुमार ने बताया कि इस संबंध में आवेदन प्राप्त हुआ है. मामले की जांच की जा रही है. जांच के दौरान दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANTOSH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन