बेमौसम बारिश से किसानों को क्षति
Published by : SANTOSH KUMAR SINGH Updated At : 20 Mar 2026 9:34 PM
गर्मी के मौसम में शुक्रवार की शाम तेज हवा के साथ आई बारिश ने तापमान में गिरावट ला दी.
शेखपुरा. गर्मी के मौसम में शुक्रवार की शाम तेज हवा के साथ आई बारिश ने तापमान में गिरावट ला दी. उधर इस बारिश से खेत में तैयार फसलों को भारी क्षति पहुंचाने से किसानों में चिंता देखी जा रही है. बेमौसम बारिश होने से मौसम बेहद सुहाना हो गया और गर्मी गायब हो . लेकिन, उधर खेत में तैयार फसलों के बारिश की पानी में भीग जाने से किसानों को काफी क्षति पहुंचने की संभावना आंकी जा रही है. खेत में लगे मसूर,चना, सरसों से फसलों के खराब होने की संभावना बन गई है. गेहूं की फैसलें तैयार है और लोग इसकी कटाई में जुड़े हुए हैं. वहीं, प्याज की फसलों के लिए बारिश की बूंदे जहर मानी जाती है. जिले में बड़े पैमाने पर किसान प्याज उत्पादन से जुड़े हैं और उन्हें प्याज की फसलों के नष्ट होने की चिंता सता रही है. किसान बे मौसम बारिश से बेहद परेशान है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










