विकास के लिए शिक्षा जरुरी : पीके

प्रशांत किशोर गुरुवार की देर शाम राजगीर पहुंचे. यहां पार्टी के प्रमंडलीय प्रभारी उपेंद्र कुमार विभूति के आवास पर कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया.
राजगीर. प्रशांत किशोर गुरुवार की देर शाम राजगीर पहुंचे. यहां पार्टी के प्रमंडलीय प्रभारी उपेंद्र कुमार विभूति के आवास पर कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया. इस दौरान उन्होंने नीतीश कुमार, लालू प्रसाद और नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि बिहार के विकास के लिए निस्वार्थ भाव से मताधिकार का प्रयोग जरूरी है. उन्होंने चिंता जताई कि विधानसभा चुनाव में लोगों ने 10 हजार रुपये लेकर वोट किया. यह लोकतंत्र के लिए सही नहीं है. प्रशांत किशोर ने कहा कि न बड़े भाई (लालू प्रसाद) और न ही छोटे भाई (नीतीश कुमार) के शासनकाल में बिहार का समुचित विकास हुआ है. उनके द्वारा जनता को केवल वादों और दावों के सहारे रखा गया है. उन्होंने जोर देकर कहा कि राज्य के विकास के लिए शिक्षा का अलख जगाना बेहद जरूरी है. इस अवसर पर मंडलीय प्रभारी विभूति ने स्वागत किया. मौके पर पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना, पूर्व कमिश्नर ललन कुमार, पूर्व एडीजी जेपी सिंह, निरंजन साव, इंद्रमोहन सिंह निराला, सुरेंद्र प्रसाद, ज्ञानचंद्र जैन, प्रो. अशोक कुमार, सुधीर कुमार मालाकार, विकास उपाध्याय, उपेंद्र यादव, रणधीर कुमार आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




