ePaper

डॉ राजीव बने मॉडल सदर अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक

Updated at : 29 Nov 2025 9:22 PM (IST)
विज्ञापन
डॉ राजीव बने मॉडल सदर अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक

विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी डॉ़ राजीव रंजन कुमार को बिहारशरीफ मॉडल सदर अस्पताल का प्रभारी उपाधीक्षक बनाया गया है. नालंदा के सिविल सर्जन ने इस संबंध में विभागीय पत्र जारी कर यह जानकारी दी है.

विज्ञापन

बिहारशरीफ. विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी डॉ़ राजीव रंजन कुमार को बिहारशरीफ मॉडल सदर अस्पताल का प्रभारी उपाधीक्षक बनाया गया है. नालंदा के सिविल सर्जन ने इस संबंध में विभागीय पत्र जारी कर यह जानकारी दी है. पत्र में कहा गया है कि अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सह प्रभारी उपाधीक्षक डॉ़ कुमकुम कुमारी का 30 नवंबर को सेवानिवृति के पश्चात यह पद रिक्त हो रहा है. इसके कारण अस्पताल के विभिन्न कार्यों के सफल संचालन के लिये कार्यहित एवं जनहित में डॉ़ राजीव रंजन कुमार को प्रभारी उपाधीक्षक बनाया गया है जो 30 नवंबर से प्रभावी होगा. इस विभागीय पत्र की प्रतिलिपि सिविल सर्जन कार्यालय द्वारा जिला पदाधिकारी, स्वास्थ्य सेवाएं, पटना के क्षेत्रीय अपर निदेशक, राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार के कार्यपालक निदेशक एवं स्वास्थ्य विभाग, पटना के अपर मुख्य सचिव को भेजा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANTOSH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन